HomeCurrent Newsनकली नोट बनाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, नकली नोट बनाने का सामान...

नकली नोट बनाने वाले 3 युवक गिरफ्तार, नकली नोट बनाने का सामान भी बरामद 

कुरुक्षेत्र में CIA ने नकली नोट देने के बहाने ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैंकी, संजीव कुमार उर्फ रिंकू और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल के मुताबिक, उनकी टीम शाहाबाद के बराड़ा चौक पर गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग डबल पैसे करने का झांसा देकर लोगों को ठगते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि वह नकली नोट बनाने का नाटक कर असली नोट देकर लोगों को भरोसा दिलाते और फिर लाखों के नकली नोट देने के नाम पर ठगी करते हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने नकली नोट बनाने का सामान भी बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments