दिल्ली में 3 लेन फ्लाईओवर का किया गया उद्घाटन, यें योजनाएं भी जल्द ही होंगी लागू

दिल्ली में 3 लेन फ्लाईओवर का किया गया उद्घाटन, यें योजनाएं भी जल्द ही होंगी लागू

दिल्ली में 3 लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान देते हुए कहा कि आप की सरकार में दिल्ली का ये 31वां फ्लाईओवर है।

उन्होनें कहा कि मैं सबको बधाई देता हूं दिल्ली की बढ़ती हुई प्रगति के लिए हम मुफ्त स्कूल, मुफ्त पानी, मुफ्त बिजली, बसें, और मुफ्त स्वास्थ्य के अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम कर रहे हैं।

उन्होनें कहा कि ये रास्ता बनने से 30 मिनट का सफर 3 मिनट में पूरा होगा। पिछले 75 साल में 63 फ्लाईओवर बने थे। लेकिन 10 साल में हमारी सरकार ने 31 फ्लाईओवर बना दिए हैं। पहले की सरकारों में नियत की कमी थी, पैसे की कमी नहीं है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 2 तरह के काम चल रहे हैं। वेलफेयर के काम, जैसे बिजली फ्री कर दी। इसके अलावा स्कूल और अस्पताल अच्छे बना दिए।

दिल्ली की माताओं और बहनों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ऐलान किया गया। हर महीने उनके पर्स में 1000 रुपए डाला करूंगा। कुछ महिलाओं ने पूछा कि ऐसा होगा क्या? मैने कहा बजट पास हो गया।

चुनाव के बाद इसे लागू कर देंगे। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर कर रहे हैं। जितनी पाइपलाइन 75 साल में नहीं बनीं। हमने 10 साल में बना दी। आज दिल्ली में बसें डबल हो गई हैं।