Tuesday, March 3, 2026
Home Current News फरीदाबाद में एक घर की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत

फरीदाबाद में एक घर की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत

Advertisement

हरियाणा के फरीदाबाद के सीकरी इलाके में शुक्रवार को बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

सरपंच विवेक चोकरा ने बताया, “भारी बारिश के कारण घर की छत गिर गई। उस घर में 10 परिवार किराए पर रहते थे और जब यह हादसा हुआ तो बच्चे उस छत के नीचे बैठे थे। तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।”

मृत बच्चों की चाची सावित्री ने बताया, “मुझे लगता है कि छत अपने आप गिर गई, बारिश के कारण। छत कमजोर थी और पहले भी हिलती थी।”

शवों को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।