हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार ने एक सप्ताह के भीतर दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हरियाणा सरकार ने रविवार को 28 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें आईएएस रजनी कंथन, आईएएस यश गर्ग, आईएएस राजेश जोगपाल, आईएएस यश कुमार गर्ग, आईएएस धर्मेंद्र सिंह, आईएएस राम कुमार सिंह समेत अन्य 28 आईएएस अधिकारी शामिल हैं।
हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ था फेरबदल: आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया था। एक साथ 36 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।
