Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News25 मिनट और पाकिस्‍तान-PoK में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, इंडियन आर्मी ने...

25 मिनट और पाकिस्‍तान-PoK में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, इंडियन आर्मी ने बताई पूरी डिटेल्‍स

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इन ठिकानों पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 900 आतंकी छिपे हुए थे। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है, जिसकी जानकारी देने के लिए भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने कहा कि सेना के पास ठिकानों के बारे में विश्वसनीय जानकारी थी, जिसके आधार पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया और 2008 के मुंबई आतंकी हमले की साजिश भी यहीं रची गई थी। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि इस बात का खास ख्याल रखा गया कि कोई नागरिक निशाना न बने। सिर्फ आतंकी संगठनों को ही निशाना बनाया गया।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 और 7 मई की रात 1:05 बजे से 1:30 बजे तक ऑपरेशन चला। 9 आतंकी कैंप नष्ट किए गए। कर्नल सोफिया ने बताया कि ये टारगेट विश्वसनीय जानकारी के आधार पर चुने गए थे, इस बात का ध्यान रखा गया कि निर्दोष नागरिकों को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments