बुलेटिन दोपहर 12 बजे 05-05-2025
1.जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम… पुंछ के सुरनकोट से5 IED समेत कई विस्फोटक बरामद… जांच जारी…
J&K: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, IED बरामद
2.पाकिस्तान पर एक और ‘वाटर’ स्ट्राइक…भारत ने सतलुज के बाद अब चिनाब नदी कारोका पानी… झेलम नदी का पानी रोकने की तैयारी…
सतलुज के बादचिनाब का रोकापानी, झेलम की तैयारी
3.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक… द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा…
राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक
4.पानी विवाद के बीच पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र… पानी के मुद्दे पर विधानसभा में प्रस्ताव होगा पेश… विपक्षी पार्टियों ने किया है सरकार का समर्थन…
पानी विवाद पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र
5.धरना-प्रदर्शन करने वालों को सीएम मान की कड़ी चेतावनी… कहा- रेल या सड़क यातायात को किया, तो होगी कानूना कार्रवाई… विरोध करने के हैं और भी तरीके…
धरना-प्रदर्शन करने वालों को CM मान की चेतावनी
6.हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज… कई महत्वपूर्ण विषयों कोसदन में रखा जाएगा… पानी विवाद के मुद्दे पर भी चर्चा संभव….
हरियाणा कैबिनेट की बैठक, पानी विवाद पर चर्चा संभव
7.जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट… श्रीनगर सेंट्रल जेल पर हो सकता है हमला…CISF को दी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी…
जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट
और………………………………
8.अमृतसर में बड़े आतंकी नेटवर्क कापर्दाफाश… पुलिस ने आतंकियों के 3 मददगारों को किया गिरफ्तार… 6 पिस्टल, 40 जिंदा कारतूस बरामद…
अमृतसर में आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
————————————————————————
सेगमेंट…
CROMA- ‘पानी’ पर विशेष सत्र
WIPE- ‘पानी’ पर विशेष सत्र
बिग ब्रेकिंग- ( REPORTER LIVE )
पंजाब विधानसभा- NEWलूप
हैडर-पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र /विशेष सत्र में पानी विवाद को लेकर होगी चर्चा/सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक/पानी के मुद्दें पर कांग्रेस सरकार के साथ- बाजवा
एंकर… पंजाब हरियाणा के बीच पानी विवाद जारी है… इसी बीच पंजाब सरकार की ओर से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है… इस विशेष सत्र में अतिरिक्त पानी को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा… जिस पर चर्चा की जाएगी… बता दें कि पानी के मुद्दे पर पंजाब में सभी विपक्षी पार्टी सरकार के साथ खड़ी है… विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई… नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में ये निर्णय लिया गया है कि पानी के मुद्दे पर विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है… उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी को किसी को नहीं दिया जाएगा…
————————————————————————
धर्मशाला सीएम मान-बाइट- लो-धर्मशाला 11 AM
हेडर- पानी विवाद पर CM भगवंत सिंह मान की प्रतिक्रिया / पंजाब के पास देने के लिए फालतू पानी नहीं- CM
एंकर- पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहे पानी विवाद पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है…उन्होंने कहा कि पानी का कोई विवाद नहीं है…कानूनी तौर पर ये पंजाब के पक्ष में है…पंजाब के पास देने के लिए फालतू पानी नहीं है…।
———————————————————————–
चंडीगढ़ मान ट्वीट-लूप 11 AM
हेडर-पंजाब CM भगवंत सिंह मान का ‘X’ पर पोस्ट / धरने को लेकर CM मान की सख्त चेतावनी / धरने या हड़ताल लोगों के खिलाफ- CM मान / सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें- CM मान
एंकर- पंजाब में 6 अप्रैल को शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर किसानों के धरना प्रदर्शन के ऐलान के बीच सीएम भगवंत सिंह मान ने प्रदर्शनकारियों को कड़ी चेतावनी दी है…उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि…पंजाब में ऐसी कोई भी घोषणा, विरोध या हड़ताल हो जिससे आम लोगों को परेशान किया जाए उसे लोगों के खिलाफ माना जाएगा…सीएम ने कहा कि सभी संस्थाओं, संगठनों और यूनियनों को
ध्यान देना चाहिए…विरोध करने के और भी तरीके हैं…सिर्फ लोगों को परेशान करना सही नहीं है…और ऐसे करने वाले सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें…।
—————————————————————
CROMA-‘पानी’ पर कैबिनेट बैठक !
हरियाणा कैबिनेट मीटिंग-लूप ( REPORTER LIVE ) (UPDATE 2 PM)
हैडर-हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज/कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा/पानी विवाद के मुद्दे पर भी चर्चा संभव/CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक
एंकर– चंडीगढ़ में आज हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक होगी… इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है… पंजाब के साथ चल रहे पानी विवाद के बीच हो रही इस बैठक में पानी की मुद्दों पर चर्चा हो सकती है… मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे… जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे…
————————————————————————
धर्म सिंह-लूप 11 AM
हेडर- समालखा से पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर गिरफ्तार / 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार / ED ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
एंकर- हरियाणा के समालखा से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय ने 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है…ये कार्रवाई दिल्ली स्थित एक होटल से की गई…जहां छोकर रुके हुए थे… धर्म सिंह छोकर पर आरोप है कि उन्होंने कई शेल कंपनियों और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन और प्रॉपर्टी में बड़े स्तर पर निवेश किया…ये मामला कथित रूप से रियल एस्टेट और वित्तीय नेटवर्क के जरिए ब्लैक मनी को सफेद करने से जुड़ा है…ईडी की जांच में ये भी सामने आया है कि इन कंपनियों का संचालन दिल्ली-एनसीआर समेत कई स्थानों से होता था…।
———————————————————————-
चंडीगढ़ डीजीपी ट्वीट- लूप 11 AM
हेडर- अमृतसर: आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता / पुलिस ने आतंकियों के 3 मददगारों को गिरफ्तार किया / गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह, जस्सा पट्टी के संपर्क में थे / 6 पिस्टल, 40 जिंदा कारतूस बरामद / 4 मोबाइल फोन और स्कूटर भी बरामद / पंजाब DGP गौरव यादव ने दी जानकारी
एंकर- अमृतसर रूरल पुलिस ने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय गैंग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए… यूके आधारित गैंग के गुर्गों को पकड़ने में सफलता हासिल की है… पुलिस ने गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्मा संधू और जस्सा पट्टी के नेटवर्क से जुड़े तीन साथियों को गिरफ्तार किया है… जिनकी पहचान विजय मसीह, अग्रेज सिंह और इकबाल सिंह के रूप में हुई है… डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इसकी जानकारी सांझा करते हुए बताया कि… पकड़े गए तीनों आरोपी तरनतारन जिले के हैं… शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी इंटरनेशनल आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े हुए थे… और हथियारों की तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे… आरोपियों से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं…
———————————————————————
सुप्रीम कोर्ट-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज/संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई/केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा/कानून पर पूर्ण रोक का किया विरोध
एंकर… सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी… इससे पहले सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सवालों के बाद कानून के दो मुख्य बिंदुओं के पर रोक लगा दी थी… सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पहले से पंजीकृत या अधिसूचना के माध्यम से घोषित वक्फ संपत्तियों, जिनमें ‘वक्फ बाय यूजर’ भी शामिल है, को अगली सुनवाई की तारीख तक न तो छेड़ा जाए और न ही गैर अधिसूचित किया जाए… कोर्ट ने कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका का जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र को एक सप्ताह का समय दिया था… अपने हलफनामे में 25 अप्रैल को केंद्र ने संशोधित कानून का बचाव किया और संसद की ओर से पारित कानून पर अदालत द्वारा किसी भी ‘पूर्ण रोक‘ का विरोध किया… साथ ही ‘वक्फ बाई यूजर’ संपत्तियों के प्रावधान को सही ठहराया था…
——————————BREAK———————————–
SEGMENT- पहलगाम
CROMA-भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव
STING- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव
WIPE- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव
आर्मी बॉर्डर- लूप B2Bपाकिस्तान सीजफायर-लूपB2B संजीव श्रीवास्तव- बाइट
हैडर-भारत का नया दांव, पाकिस्तान में तनाव / सीजफायर का उल्लंघनजारी, बॉर्डर पर गोलीबारी /भारत के एक्शन से सदमे में पाकिस्तान/सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब/खारी करमारा और मेंढर इलाके में की फायरिंग/भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
एंकर– पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है… सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है… पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है… 11वें दिन भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोड़ा गया… पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पुंछ सेक्टर में खारी करमारा और मेंढर इलाकों में फायरिंग की… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया…
————————————————————————
CROMA-भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव
STING- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव
WIPE- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव
बिग ब्रेकिंग- 60
हाफ-95 जम्मू पुंछ- लूप B2B 2 WIN जम्मू पुंछ- लूप 10 AM
हेडर- आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम / पुंछ जिले के सुरनकोट में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ / 5 IED और अन्य सामान हुए बरामद
एंकर- पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है… एसओजी पुंछ और भारतीय सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर जंगलों में छिपे एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है… कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों को 5 IED बरामद हुए है… इनमें से तीन टिफिन बॉक्स में और दो स्टील की बाल्टियों में छिपाकर रखे गए थे… ये विस्फोटक सामग्री जंगल में गुप्त तरीके से छिपाई गई थी… मौके से कुछ संचार उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है…
———————————————-
CROMA-भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव
STING- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव
WIPE- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव
बिग ब्रेकिंग- 59
हाफ-95 जम्मू सेंट्रल जेल- लूप B2B 2 विन जम्मू सेंट्रल जेल- लूप 10 AM
हेडर- जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट / CISF को दी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी / जेलों में कई हाई प्रोफाइल आतंकी और OGW कैद
एंकर- जम्मू-कश्मीर की जेलों में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है… श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू के कोट बलवाल जैसी जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है…इन जेलों में कई हाई प्रोफाइल आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर बंद हैं…जेलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को दी गई है…सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की जेलों में कई हाई प्रोफाइल आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर कैद हैं…।
————————————————-
CROMA- पाकिस्तान पर ‘वाटर’ स्ट्राइक- 2
जम्मू वॉटर लेवल-लूप लो-जम्मू B2B वाटर स्ट्राइक न्यू-लूप 12 PM
हेडर- पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कूटनीति कार्रवाई / भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका / बगलिहार बांध से नदी का पानी रोका गया / झेलम नदी का पानी रोकने की तैयारी
एंकर- भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीति कार्रवाई की है…जिसके तहत पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत ने जम्मू के रामबन में बने बगलिहार बांध से चिनाब नदी का पानी रोक दिया है…ऐसे में अखनूर में चिनाब नदी का जलस्तर काफी कम हो गया है…जो अब तक का पानी का सबसे कम लेवल है…कुछ जगहों पर स्थानीय लोग पैदल ही नदी पार कर रहे हैं…वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में पानी की आवाजाही रुक गई है…इसके साछ ही सरकार कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने पर भी विचार कर रही है…।
————————————————————————
यूएनएससी- लूप- लो-फाइल10AM
हेडर- भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को लेकर UNSC की बैठक / दोनों देशों के बीच के मौजूदा हालत पर होगी चर्चा
एंकर- कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है…और इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज बैठक करेगा… इस दौरान सुरक्षा परिषद पाकिस्तान और भारत के बीच के मौजूदा हालत पर विचार-विमर्श करेगा… इस बैठक से एक दिन पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि..वो वर्ल्ड सिक्योरिटी बॉडी को ‘भारत की आक्रामक कार्रवाइयों, उकसावे और भड़काऊ बयानों‘ के बारे में बताएगा…इसमें कहा गया कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि को निलंबित करने के लिए भारत की अवैध कार्रवाइयों को विशेष रूप से उजागर करेगा…।
—————————————————–
राजनाथ मीट जापान रक्षामंत्री-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक/रक्षा सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा/द्विपक्षीय वार्ता में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा
एंकर… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे… द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देश वर्तमान क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करेंगे… वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी… रक्षा और सुरक्षा दोनों देशों के बीच संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं… ये बैठक ऐसे समय हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है…
——————————————————-
धर्मशाला अनुराग ठाकुर-बाइट– लो-धर्मशाला 10 AM
हेडर- BJP सांसद अनुराग ठाकुर का बयान / ‘पाकिस्तान को हमले का करारा जवाब दिया जाएगा’ / ‘दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है’
एंकर- पहलगाम आतंकी हमले पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है…उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा…दुनिया में भी इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है…
————————–क्लोजिंग ——————————

