Paris Olympics 2024 : भारत से 115 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, हरियाणा के 25 खिलाड़ी शामिल 

Paris Olympics 2024 खेलों का शुभारंभ हो चुका है, जिसमें देशभर से 115 खिलाड़ी भाग ले रहें है। भारत की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने गए दल में 25 खिलाड़ी हरियाणा से संबंधित है।

Jul 27, 2024 - 12:57
 67
Paris Olympics 2024 : भारत से 115 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, हरियाणा के 25 खिलाड़ी शामिल 
Paris Olympics 2024 : भारत से 115 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, हरियाणा के 25 खिलाड़ी शामिल 

Paris Olympics 2024 खेलों का शुभारंभ हो चुका है, जिसमें देशभर से 115 खिलाड़ी भाग ले रहें है। भारत की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने गए दल में 25 खिलाड़ी हरियाणा से संबंधित है। देश की जनसंख्या में दो प्रतिशत की हिस्सेदारी होने के बावजूद खिलाड़ियों के दल में 22 प्रतिशत खिलाड़ियों का शामिल होना गर्व की बात है।

हरियाणा से 22 प्रतिशत खिलाड़ियों का चयन गर्व की बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश व देश के अन्य खिलाड़ियों को ओलंपिक में जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे और भारत देश का मान सम्मान विश्व में बढ़ाएंगे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2 प्रतिशत जनसंख्या वाले हरियाणा से 22 प्रतिशत खिलाड़ियों का चयन पूरे हरियाणा राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और यहां के लोग इस बात को समझते हैं कि इस स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए किस तरह की लगन, मेहनत और दृढ़ता की जरूरत होती है। हम ओलंपिक जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों की तैयारी करते समय खिलाड़ियों के सामने आने वाली शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से वाकिफ हैं। इसलिए हमारी सरकार निरंतर विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरियाणा देता है विजेताओं को सबसे ज्यादा सम्मान 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत को सम्मान देते हुए राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक पदक विजेताओं को देश में सर्वाधिक पुरस्कार राशि दी जाती है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। इतना ही नहीं, राज्य सरकार सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपए की राशि देती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow