Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsबेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ में 11 लोगों...

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, कई घायल, PM मोदी ने जताया दुख

इंडियन प्रीमियर लीग में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स की जीत का जश्न मनाने चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची भीड़ काबू से बाहर हो गई. स्टेडियम में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि मंगलवार की रात IPL के मुकाबले में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स ने पंजाब किंग्स इलेवन को हराकर IPL का खिताब जीता था. 18 साल में पहली बार खिताब जीतने की खुशी में RCB के होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाया जा रहा था. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने यहां आरसीबी के सभी खिलाड़ियों के लिए एक स्पेशल सम्मान समारोह का आयोजन किया था. वहीं पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की. साथ ही सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments