Friday, February 13, 2026

10am

बुलेटिन सुबह 10 बजे 05-05-2025

1.जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकामपुंछ के सुरनकोट से5 IED समेत कई विस्फोटक बरामद… जांच जारी…

J&K: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, IED बरामद

2.पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन…11वें दिन पुंछ के खारी करमारा और मेंढर इलाकों में की फायरिंग…भारतीय सेना नेदिया मुंहतोड़ जवाब…

सीजफायर का उल्लंघनजारी, बॉर्डर पर गोलीबारी

3.भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आजदोनों देशों के बीच मौजूदा हालत पर होगी चर्चा

भारत-पाक तनाव पर UNSC की अहम बैठक

4.पाकिस्तान पर एक और वाटर स्ट्राइक…भारत ने सतलुज के बाद अब चिनाब नदी कारोका पानी… झेलम नदी का पानी रोकने की तैयारी…

सतलुज के बादचिनाब का रोकापानी, झेलम की तैयारी

5.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक… द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर होगी चर्चा…

राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक

6.जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट… श्रीनगर सेंट्रल जेल पर हो सकता है हमला…CISF को दी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी…

जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट

7. पानी विवाद के बीच पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज… पानी के मुद्दे पर विधानसभा में प्रस्ताव होगा पेश… विपक्षी पार्टियों ने किया है सरकार का समर्थन…

पानी विवाद पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

8.हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आजकई महत्वपूर्ण विषयों को रखा जाएगा सदन मेंपानी विवाद के मुद्दे पर भी चर्चा संभव.

हरियाणा कैबिनेट की बैठक, पानी विवाद पर चर्चा संभव

और………………………………

9.वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई…संवैधानिक वैधता कोदी गई है चुनौती…केंद्र सरकार ने कानून पर पूर्ण रोक का किया है विरोध…

वक्फ कानून की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

————————————————————————

CROMA-भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

STING- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

WIPE- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

बिग ब्रेकिंग- 60

हाफ-95 जम्मू पुंछ- लूपB2B 2 WINजम्मू पुंछ- लूप 10 AM

हेडर- आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम / पुंछ जिले के सुरनकोट में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ / 5 IED और अन्य सामान हुए बरामद

एंकर- पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है… एसओजी पुंछ और भारतीय सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर जंगलों में छिपे एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है… कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों को 5 IED बरामद हुए है… इनमें से तीन टिफिन बॉक्स में और दो स्टील की बाल्टियों में छिपाकर रखे गए थे… ये विस्फोटक सामग्री जंगल में गुप्त तरीके से छिपाई गई थी… मौके से कुछ संचार उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है…

———————————————-

CROMA-भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

STING- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

WIPE- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

बिग ब्रेकिंग- 59

हाफ-95 जम्मू सेंट्रल जेल- लूप B2B 2 विन जम्मू सेंट्रल जेल- लूप 10 AM

हेडर- जम्मू-कश्मीर की जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट / CISF को दी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी / जेलों में कई हाई प्रोफाइल आतंकी और OGW कैद

एंकर- जम्मू-कश्मीर की जेलों में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है… श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू के कोट बलवाल जैसी जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है…इन जेलों में कई हाई प्रोफाइल आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर बंद हैं…जेलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को दी गई है…सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की जेलों में कई हाई प्रोफाइल आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर कैद हैं

————————————————-

CROMA-भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

STING- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

WIPE- भारत का दांव, पाकिस्तान में तनाव

आर्मी बॉर्डर- लूप B2Bपाकिस्तान सीजफायर-लूपB2B संजीव श्रीवास्तव- बाइट (GUEST LIVE)

हैडर-भारत का नया दांव, पाकिस्तान में तनाव / सीजफायर का उल्लंघनजारी, बॉर्डर पर गोलीबारी /भारत के एक्शन से सदमे में पाकिस्तान/सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब/खारी करमारा और मेंढर इलाके में की फायरिंग/भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एंकरपहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है… सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है… पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है… 11वें दिन भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोड़ा गया… पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पुंछ सेक्टर में खारी करमारा और मेंढर इलाकों में फायरिंग की… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया…

————————————————————————

CROMA- पाकिस्तान पर वाटरस्ट्राइक- 2

वाटर स्ट्राइक- NEWलूप 10AM

हेडर- भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका / बगलिहार बांध से नदी का पानी रोका गया / झेलम नदी का पानी रोकने की तैयारी

एंकर- भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है…पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत ने चिनाब नदी का पानी रोक दिया है… जम्मू के रामबन में बने बगलिहार बांध से नदी का पानी रोका गया है…वहीं कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है…।

————————————————————————

यूएनएससी- लूप- लो-फाइल10AM

हेडर- भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को लेकर UNSC की बैठक / दोनों देशों के बीच के मौजूदा हालत पर होगी चर्चा

एंकर- कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है…और इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज बैठक करेगा… इस दौरान सुरक्षा परिषद पाकिस्तान और भारत के बीच के मौजूदा हालत पर विचार-विमर्श करेगा… इस बैठक से एक दिन पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि..वो वर्ल्ड सिक्योरिटी बॉडी को भारत की आक्रामक कार्रवाइयों, उकसावे और भड़काऊ बयानोंके बारे में बताएगा…इसमें कहा गया कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि को निलंबित करने के लिए भारत की अवैध कार्रवाइयों को विशेष रूप से उजागर करेगा…।

—————————————————–

राजनाथ मीट जापान रक्षामंत्री-लूप 0700 (PRADEEP)

हैडर-राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक/रक्षा सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा/द्विपक्षीय वार्ता में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा

एंकर… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे… द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देश वर्तमान क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करेंगे… वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी… रक्षा और सुरक्षा दोनों देशों के बीच संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं… ये बैठक ऐसे समय हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है…

——————————————————-

धर्मशाला अनुराग ठाकुर-बाइट लो-धर्मशाला 10 AM

हेडर- BJP सांसद अनुराग ठाकुर का बयान / पाकिस्तान को हमले का करारा जवाब दिया जाएगा’ / ‘दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है

एंकर- पहलगाम आतंकी हमले पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है…उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा…दुनिया में भी इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है…

——————————BREAK——————————————

सेगमेंट…

CROMA- ‘पानीपर विशेष सत्र

बिग ब्रेकिंग- 55

पंजाब विधानसभा-लूप 0700 (PRADEEP)

हैडर-पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज/विशेष सत्र में पानी विवाद को लेकर होगी चर्चा/सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक/पानी के मुद्दें पर कांग्रेस सरकार के साथ- बाजवा

एंकर… पंजाब हरियाणा के बीच पानी विवाद जारी है… इसी बीच पंजाब सरकार की ओर से आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है… इस विशेष सत्र में अतिरिक्त पानी को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा… जिस पर चर्चा की जाएगी… बता दें कि पानी के मुद्दे पर पंजाब में सभी विपक्षी पार्टी सरकार के साथ खड़ी है… विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई… नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में ये निर्णय लिया गया है कि पानी के मुद्दे पर विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है… उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी को किसी को नहीं दिया जाएगा…

————————————————————————

SAD लेटर-लूप 0700 (PRADEEP)

हैडर-हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का मामला/शिरोमणि अकाली दल के प्रधान का PM को पत्र/सुखबीर सिंह बादल ने PM मोदी की लिखी चिट्ठी/पंजाब के पानी को लूटा जा रहा है- सुखबीर बादल

एंकर हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने के केंद्र सरकार के निर्देश को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है… पत्र में सुखबीर सिंह बादल ने पीएम मोदी को पानी के मुद्दे के बारे अवगत कराया… उन्होंने कहा कि पंजाब की नदी जल को किसी न किसी बहाने से लूटा जा रहा है और इस कारण पंजाबी खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं… उन्होंने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा हरियाणा को अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी जारी करने का हालिया निर्णय पंजाब के किसानों के साथ भेदभाव है… सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से मामले में दखल देने के लिए कहा…

————————————————————————

सेगमेंट…

CROMA-पानीपर कैबिनेट बैठक !

बिग ब्रेकिंग- 54

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग-लूप 0700 (PRADEEP)

हैडर-हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज/कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा/पानी विवाद के मुद्दें पर भी चर्चा संभव/CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक

एंकर… चंडीगढ़ में आज हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक होगी… इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है… पंजाब के साथ चल रहे पानी विवाद के बीच हो रही इस बैठक में पानी की मुद्दों पर चर्चा हो सकती है… मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे… जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे…

————————————————————————

सेगमेंट…

सुप्रीम कोर्ट-लूप 0700 (PRADEEP)

हैडर-वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज/संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई/केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा/कानून पर पूर्ण रोक का किया विरोध

एंकर… सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी… इससे पहले सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सवालों के बाद कानून के दो मुख्य बिंदुओं के पर रोक लगा दी थी… सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पहले से पंजीकृत या अधिसूचना के माध्यम से घोषित वक्फ संपत्तियों, जिनमें वक्फ बाय यूजरभी शामिल है, को अगली सुनवाई की तारीख तक न तो छेड़ा जाए और न ही गैर अधिसूचित किया जाए… कोर्ट ने कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका का जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र को एक सप्ताह का समय दिया था… अपने हलफनामे में 25 अप्रैल को केंद्र ने संशोधित कानून का बचाव किया और संसद की ओर से पारित कानून पर अदालत द्वारा किसी भी पूर्ण रोकका विरोध किया… साथ ही वक्फ बाई यूजर संपत्तियों के प्रावधान को सही ठहराया था…

————————————————————————

बारिश-लूप 0700 (PRADEEP)

हैडर-आज दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट/पंजाब, हरियाणा,UP, उत्तराखंड और राजस्थानमें बारिश की आशंका/दिल्ली में देर रात कई जगहों पर हुई बारिश

एंकर… देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है… दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है… दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है… मौसम विभाग की मानें तो आज से 7 मई तक मौसम इसी तरह का रहेगा… अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है… कुल मिलाकर अगले एक हफ्ते तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी… वहीं दिल्ली में देर रात भी कई जगहों तेज बारिश हुई… लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन सड़कों पर पानी भरने से परेशानियों का सामना भी करना पड़ा…

————————–क्लोजिंग ——————————

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments