Wednesday, March 4, 2026
Home Current News अमेरिका और कतर के बीच 100 लाख करोड़ की डील, दोहा में...

अमेरिका और कतर के बीच 100 लाख करोड़ की डील, दोहा में दोनों के अध्यक्षों के बीच डील पर हुए साइन

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सऊदी अरब के बाद कतर पहुंचे जहां उन्होने दोहा में कतर के अमीर शेख तामिन बिन हमद अल-थानी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों के बीच बड़ी डील पर साइन हुए.

दोहा अमेरिका और कतर के बीच 1.2 ट्रिलियन डॉलर (करीब 100 लाख करोड़ रुपए) की अलग-अलग डील हुई. इसमें दोनों देशों के बीच 243.5 अरब डॉलर (करीब 20 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा की फाइनेंशियल डील शामिल है. इस फाइनेंशियल डील में कतर एयरवेज की ओर से बोइंग विमानों की खरीद, हथियारों की खरीद, नेचुरल गैस और क्वांटम टेक्नोलॉजी से जुड़े सौदे शामिल हैं.

कतर एयरवेज ने बोइंग और जीई एयरोस्पेस के साथ 210 मेड इन अमेरिका बोइंग 787 ड्रीमलाइनरऔर ‘777X’ विमान की खरीद का समझौता किया. इसकी वैल्यू 96 अरब डॉलर है. ट्रम्प के इस दौरे का मकसद सैन्य सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सौदों को मजबूत करना है. हालांकि कतर से ट्रम्प को 400 मिलियन डॉलर के बोइंग 747-8 प्लेन गिफ्ट मिलने की खबर से विवाद शुरू हो गया है. इस लग्जरी प्लेन को उड़ता महल कहा जाता है. यह किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलने वाला सबसे महंगा गिफ्ट होगा.