राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद इन आरोपितों के माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वे स्पष्ट कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
10 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में करण जाट, धीरज जाट, अर्पित शर्मा, अर्जुन चौधरी, महेंद्र कुमार, कैलाश कुमार, मुकेश प्रजापत और दीपक सिंह सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के सोशल मीडिया पर डाले गए भ्रामक वीडियो भी हटवा दिए हैं।
भीलवाड़ा के एसपी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर पेट्रोलियम उत्पादों की कमी की अफवाहें फैल रही थीं। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे 10 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई की।
भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों पर नजर
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन या सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही, ऐसे भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सोशल मीडिया पर घरेलु LPG गैस, पेट्रोल-डीजल संबंधी अफवाह फैलाने वालों पर भीलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई |
आमजन को गुमराह करने एवं सोशल मीडिया पर व्यूज हेतु अफवाह फैलाने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार |#BhilwaraPolice #RajasthanPolice @PoliceRajasthan #LPG #gas #sylander pic.twitter.com/QZg9infM0z— Bhilwara Police (@Bhilwara_Police) March 30, 2026

