HomeBreaking Newsओडिशा में सरकारी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी आग, 10 मरीजों...

ओडिशा में सरकारी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी आग, 10 मरीजों की मौत, कई घायल

ओडिशा के कटक स्थित सरकारी SCB मेडिकल कॉलेज में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉमा केयर विभाग की ICU में लगी भीषण आग में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को तुरंत अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया।

ICU में रात के समय लगी आग

जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ। ट्रॉमा केयर विभाग की ICU में उस समय कई गंभीर मरीज भर्ती थे। अचानक आग लगने से पूरे वार्ड में धुआं भर गया, जिससे मरीजों और स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया।

फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और लंबे समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ, पुलिस और मरीजों के परिजनों की मदद से ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत अन्य वार्डों में स्थानांतरित किया गया। हालांकि कई मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई।

शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा शुरुआती कारण

घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्य स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुल 23 मरीजों को दूसरे विभागों में शिफ्ट किया गया था, जिनमें से 7 की ट्रांसफर के दौरान और 3 की बाद में मौत हो गई।

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच के जरिए आग लगने की असली वजह और इसमें संभावित लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Read More

Rajya Sabha Voting: आज राज्यसभा के लिए मतदान, कई राज्यों में कड़े मुकाबले के आसार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments