हिमाचल में CM पद पर घमासान, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा आलाकमान जो फैसला करेगा हम उसके साथ है…

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस में माथापच्ची जारी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन  शिमला में नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक हो रही है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, तजेंद्र पाल बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह मौजूद हैं। इसके अलावा बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी नव निर्वाचित विधायक मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री के चयन के लिए हर विधायक से दो-दो नाम पूछे जा रहे हैं। उनकी प्राथमिकता वाले उम्मीदवार की मेरिट और डिमेरिट भी पूछी जा रही है।