हिमाचल कांग्रेस में कलह, किसके सिर सजेगा CM पद का ताज ?….

गुरुवार को हिमाचल में 68 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना हुई, जिस में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं अब सवाल हिमाचल के मुख्यमंत्री के नाम पर अटक गया है कि आखिर हिमाचल का मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा और किसके सिर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा।

कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर कलह भी जारी है, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा और छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजीव शुक्ला की गाड़ी के सामने हंगामा किया और प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की।

वहीं कांग्रेस विधायक सिखविंदर सिंह सुक्खू ने भी MH ONE PRIME से Exclusive बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री किसको बनाना है यह आलाकमान तय करेगा ।

https://www.facebook.com/mhonenewsofficial/videos/823421302276899