हिमाचल CM के नाम पर फंसा पेच, मुख्यमंत्री के नाम पर आलाकमान करेगा फैसला…

Himachal Congress के मुख्यमंत्री पद के लिए शुक्रवार को घमासान मचा रहा, सभी को हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के नाम का इंतजार था। वहीं इसके लिए देर शाम तक शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला अब आलाकमान करेगा।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा और छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजीव शुक्ला की गाड़ी के सामने हंगामा किया और प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी।

बता दें कि कांग्रेस विधायक सिखविंदर सिंह सुक्खू ने भी MH ONE PRIME से Exclusive बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री किसको बनाना है यह आलाकमान तय करेगा ।