हिमाचल में कोरोना के आए 800 से ज्यादा नए केस, एक्टिव केस 5 हजार पार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ रहे है। प्रदेश में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। जिला शिमला में 66 वर्षीय और जिला कांगड़ा के 57 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया।

834 नए कोरोना संक्रमितों के साथ प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5402 पहुंच गया है। अस्पताल में 95 कोरोना संक्रमित भर्ती है। यह सभी डॉक्टरों की निगरानी में है। मंगलवार को 6147 लोगों के सैंपल लिए गए। हिमाचल में सप्ताह के भीतर नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

सरकार की ओर से सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य करने के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अब प्रदेश सरकार इसमें सख्ती करने जा रही है। अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो उसे जुर्माना लगाया जाएगा।