हरियाणा के मंत्री एवं निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला भाजपा में शामिल

 हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि चौटाला हरियाणा के सिरसा में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार ऐसी संभावना है कि भाजपा उन्हें हिसार लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने चौटाला का पार्टी में स्वागत किया।

तावड़े ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से कहा, ‘‘जैसे नवीन जिंदल यहां (दिल्ली में) (भाजपा) में शामिल हो गए हैं, इसी तरह हरियाणा सरकार में मंत्री एवं निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला जी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन दो नये सदस्यों का भाजपा में स्वागत करते हैं।’’