Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, हादसे में 6 लोगों...

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, हादसे में 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने एएनआई को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई।

वहीं नीचे लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि रविवार के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर भर गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना मनसा देवी मंदिर से 100 मीटर पहले सीढ़ी मार्ग पर हुई है। बताया जा रहा है कि करंट फैलने की अफवाह से इस घटना की आशंका है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा

इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने x पर पोस्ट करते हुए लिखा – “हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई है। एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं इस संबंध में स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूँ और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। मैं माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूँ।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments