सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के नए CM, पूर्व CM जयराम ठाकुर ने दी बधाई…

शनिवार को शिमला में हुई कांग्रेस की बैठक के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मोहर लग गई है, और वह रविवार को राजभवन में सुबह 11 बजे शपथ भी लेंगे।

इसी के साथ हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी ट्वीट कर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल के मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। और कहा कि उम्मीद है कि आप प्रदेशवासियों से किए वादे को प्राथमिकता से निभाएंगे।