आज लेंगे सुखविंदर सिंह सुक्‍खू CM पद की शपथ, आज दोपहर डेढ़ बजे हिमाचल में खरगे, प्रियंका और राहुल भी होंगे शामिल

खबर हिमाचल प्रदेश से हैं जहां मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लग गई है, विधायकों की बैठक के बाद हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हुआ है। बता दें कि सुखविंदर सिंह के नाम पर मोहर लग गई है और कांग्रेस आलाकमान की तरफ से फैसला लिया गया है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे।

आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह साथ मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही रविवार को दोपहर डेढ़ बजे रिज मैदान पर दोनों नेता शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आने की भी सूचना है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रशासन ने शनिवार रात ही तैयारी शुरू कर दी गई।