सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथग्रहण समारोह…

खबर हिमाचल प्रदेश से हैं जहां मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लग गई है, विधायकों की बैठक के बाद हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हुआ है। बता दें कि सुखविंदर सिंह के नाम पर मोहर लग गई है और कांग्रेस आलाकमान की तरफ से फैसला लिया गया है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे।

इसी के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू कल मुख्यमंत्री पद की शपथ भी लेंगे, और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम के लिए चुने गए है और वह भी कल हिमचाल में शपथ लेंगे।