भारत को 7-0 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीता लगातार 7वां Gold, भारत को सिल्वर Medal

राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया से एकतरफा फाइनल में 7-0 से शर्मनाक हार के बाद भारत को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। मैच में भारतीय टीम बिल्कुल फॉर्म में नहीं दिखी।

ऑस्ट्रेलिया के लिये ब्लैक गोवर्स, नाथन एफराम्स, जैकब एंडरसन, टॉम विकहैम और फिन ओजिलवी ने गोल दागे। राष्ट्रमंडल खेलों में 1998 में हॉकी को शामिल किये जाने के बाद से सभी सात स्वर्ण ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। भारत ने 2010 में दिल्ली और 2014 में ग्लास्गो में रजत पदक ही जीता था ।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 (दिल्ली) और 2014 (ग्लास्गो) में रजत पदक जीतना रहा है। इसके अलावा भारतीय टीम चार मौकों पर चौथे स्थान पर रही है।