Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsबाइट - सूरज कुमार डी एफ ओ बिजनौर

बाइट – सूरज कुमार डी एफ ओ बिजनौर

DELHI_MEA TWEET

दिल्ली एमईए ट्वीट- लूप B2B 2 विन दिल्ली एमईए ट्वीट- लूप-

हेडर- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी से फोन पर की बात / पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की /आतंक के खिलाफ लड़ाई में रूस का भारत को समर्थन’ / विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘X’ पर दी जानकारी /

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की…विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया….और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की…साथ ही उन्होंने निर्दोष लोगों की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की….और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही…उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए…..आगे उन्होंने लिखा कि दोनों नेताओं ने भारत-रूस के रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई….प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं….और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया…

–राष्ट्रपति पुतिन

@KremlinRussia_E

प्रधानमंत्री को बुलाया गया

@नरेंद्र मोदी

और भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

दोनों नेताओं ने विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और अधिक गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

DELHI_BHUPENDER HOODA TT

दिल्ली भूपेंद्र हुड्डा- 121 – लो – दिल्ली

हेडर- पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा EXCLUSIVE / पानी के मुद्दे पर हो रही राजनीति- हुड्डा / पीने के पानी पर सभी का अधिकार- हुड्डा / संवाददाता प्रोक्स चौधरी की रिपोर्ट

बीबीएमबी पर चल रहे पानी विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से हमारे संवाददाता प्रोक्स चौधरी ने खास बातचीत की…इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा को हर साल साढ़े 8 हज़ार सेसाढ़े 9 हज़ार क्यूसिक पानी मिलता रहा है….लेकिन इस बार पंजाब में चुनाव होने के कारण राजनीति की जा रही है…

JAMMU_ASHWANI BJP

जम्मू अश्वनी बीजेपी-लूपबाइट- लो- जम्मू

हेडर-BJP के वरिष्ठ नेता अश्विनी उपाध्याय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस / लोगों को वक्फ कानून के बारे में दी जानकारी / वक्फ कानून से लोगों का होगा फायदा- अश्विनी

जम्मू में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी उपाध्याय ने लोगों को वक्फ कानून के बारे में जानकारी दी…उन्होंने कहा कि पूराने वक्फ कानून को खत्म करके नया कानून बनाया गया है…जो सभी लोगों के लिए फायदेमंद है….आगे उन्होंने कहा कि जो लोग जमीनों का भ्रष्टाचार करते थे….अब उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी…और जमीन मालिकों को इसका फायदा मिलेगा…

KEDARNATH_GOVERNOR

केदारनाथ गवर्नर –लूपबाइट-लो- केदारनाथ

हेडर- श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु/ राज्यपाल गुरमीत सिंह का श्री केदारनाथ में कार्यक्रम / राज्यपाल ने श्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की / प्रदेश के विकास के लिए बाबा से मांगा आशीर्वाद

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंहने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए….इस दौरान उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की….साथ ही उत्तराखंड के विकास के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा….इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि शिवभक्त से बड़ा इस संसार में कोई नहीं है…… केदारघाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास है…और यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि दिखाई देती है….

NAHAN_BEROJGAR PROTEST

नाहनबेरोजगार प्रोटेस्ट-लूपबाइट-लो- नाहन

हेडर- बेरोजगार युवा संघ ने निकली आक्रोश रैली / अपनी मांगों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

नाहन में जिला बेरोजगार युवा संघ की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई….जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया…इस दौरान उन्होंने ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया….युवाओं ने बताया कि प्रदेश सरकार बीते ढाई वर्षों में बेरोजगार युवाओं के लिए कोई नौकरियां नहीं दी है…नौकरियां देने वाला चयन आयोग को ही बंद कर दिया गया….आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ रही है….साथ ही उन्होंने सरकार से पारदर्शिता के साथ युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां की मांग की…

00.23

DELHI_MOHAN LAL BADOLI

दिल्ली मोहन लाल बड़ौली-लूपबाइट- लो- दिल्ली

हेडर- BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बयान / पानी के मुद्दें को लेकर दी प्रतिक्रिया / पीने के पानी का सबको अधिकार है- बड़ौली

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पानी के मुद्दें को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी…उन्होंने कहा कि पीने के पानी का सभी को अधिकार है….आने वाले समय में पानी के मुद्दें को लेकर बैठक की जाएगी….आगे उन्होंने कहा कि ये मामला 5 प्रांतों का है….इसका बात के जरिए हल निकाला जाएगा…

00.01-00.13+00.42-01.13

CHD_GULAB CHAND

चंडीगढ़ गुलाब चंद-लूपबाइट- लो- चंडीगढ़

हेडर- PGI में सारथी प्रोजेक्ट का एक साल पूरा / प्रोजेक्ट के एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन / प्रशासक गुलाबचंद कटारिया कार्यक्रम में हुए शामिल /

पीजीआई में सारथी प्रोजेक्ट के एक साल पूरा होने पर नाइन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया….जिसमें चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया शामिल हुए….इस दौरान उन्होंने सारथी प्रोजेक्ट की सहाना की….साथ हीउन्होंनेकहा कि इस प्रोजेक्ट को और कई राज्यों में स्टार्ट करने की जरूरत है…. ताकि मरीजों की मदद हो सके….और उन्हें समय पर इलाज मिल सके…बता दे कि सारथी प्रोजेक्ट को एक साल पहले 6 मई 2024 में शुरू किया गया है…

BIJNOR_FOREST DEPARMENT


एंकर – जनपद बिजनौर की चांदपुर वन रेंज में वनरक्षक ही बना वनभक्षक का मामला सामने आया है जिसमें अब तक यह वनरक्षक करोड़ों रुपए की लकडियां रात के अंधेरे में वनों से चुराकर बाहर बेचता था

वी. ओ.- जनपद बिजनौर की चांदपुर वन रेंज में वन रेंजर चांदपुर दुष्यंत कुमार को सूचना मिली कि आपके वन रेंज की लकड़ी रात के अंधेरे में चोरी हो रही है वन रेंजर चांदपुर दुष्यंत कुमार ने टीम के साथ मुखबिर की बताई हुई जगह पर छापा मारा तो वहां पर एक ट्रैक्टर ट्राली में वन की 60 क्विंटल के लगभग लकडियां मिली लकड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली में भरी हुई थी जो ट्रैक्टर ट्राली वनरक्षक प्रवीण सिरोही के नाम पर रजिस्ट्रेशन थी जो उस वन रक्षक को दहेज में मिली थी तथा एक काली रंग की स्विफ्ट कर जिसमें वनों की लकड़ी की तस्करी करने वाले लोग थे वह भी जप्त कर ली है डीएफओ सूरज सिंह ने बताया कि यह जानकारी मेरे संज्ञान में आई है मैं इसमें निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई करूंगा और जो दोषी होंगे उनको इसकी सजा दी जाएगी चाहे इसमें कोई भी वन विभाग का कर्मचारी शामिल हो । मालूम करने पर पता चला कि वनरक्षक प्रवीण सिरोही लकड़ी माफियाओ से मिलकर अब तक करोड़ों रुपए की लकड़ी वन विभाग से चुराकर बाहर भेज चुका है वन रेंजर चांदपुर दुष्यंत कुमार ने इस घटना को अपने बड़े अधिकारियों को अवगत कराया बड़े अधिकारियों ने आनन फानन में इसकी जांच के आदेश दे दिए और वनरक्षक प्रवीण सिरोही के खिलाफ विभागीय कार्रयवाही शुरू कर दी और लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर वन रेंज पहुंचाकर सीज कर दी गई है

बाइट – सूरज कुमार डी एफ ओ बिजनौर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments