Saturday, March 7, 2026
Home Current News बांग्लादेश एयरफोर्स का F-7 ट्रेनर विमान क्रैश

बांग्लादेश एयरफोर्स का F-7 ट्रेनर विमान क्रैश

Advertisement

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट F-7 BJI उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में जा टकराया। इस भयानक हादसे से इलाके में दहशत फैल गई है। बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट के हवाले से बताया कि जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूल परिसर में भारी नुकसान हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जलता हुआ मलबा और जख्मी लोगों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, लेकिन अभी तक हताहतों की सटीक संख्या का पता नहीं चल सका। आशंका है कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो सकती है।