Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsबड़ा दांव, दिलाएगा जीत? नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा!

बड़ा दांव, दिलाएगा जीत? नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार की जगह 15 हजार पेंशन की राशि प्रदान करने की घोषणा की. साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार की जगह 10 हजार की पेंशन राशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने अपने X हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रूपए की जगह 15 हजार रूपए पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। उन्होंने आगे लिखा, बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपए की जगह 10 हजार रुपए की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments