पूर्व PM चौधरी चरण सिंह को भारत रत्‍न, पोते जयंत चौधरी ने जताई खुशी

पूर्व पीएम और किसान नेता रहे चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने का एलान किया है। उनके पोते जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर खुशी जताई है। उन्होंने पीएम मोदी का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है ‘दिल जीत लिया।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।’