Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsपीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ की बैठक

पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ की बैठक

बुलेटिन रात 9 बजे 08-05-2025

1…पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ की बैठक…. NSA अजित डोभाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे मौजूद…. भारत पाकिस्तान के मौजूदा हालातों पर की गई चर्चा….

PM मोदी ने सेना प्रमुखों के साथ की हाईलेवल बैठक

2…ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस….. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा पाकिस्तान ने कई बार की घुसपैठ की कोशिश…. भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

भारत ने पाकिस्तान की घुसपैठ को नाकाम किया- MEA

3…विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तानी सेना के हमले को बताया कायरतापूर्ण… कहा कि पाकिस्तान ने की उकसाने वाली कार्रवाई… भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान ने की उकसाने वाली कार्रवाई- विदेश सचिव

4…रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों और CDS के साथ की बैठक… पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों को लेकर की चर्चा… सेना प्रमुखों ने सुरक्षा हालातों की दी जानकारी

रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुखों और CDS के साथ की बैठक

5…कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक… अनाज भंडार की उपलब्धा पर अधिकारियों के साथ की चर्चा… बोले भारत के पास है पूरा अनाज भंडार….

अनाज भंडार पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने की बैठक

6…केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की बैठक… छुट्टी पर गए कर्मचारियों को वापस बुलाने के दिए निर्देश… बॉर्डर एरिया से सटे अस्पतालों को अलर्ट रहने के आदेश…

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की उच्च स्तरीय बैठक

7…चंडीगढ़ में सीएम भगवंत सिंह मान ने की कैबिनेट बैठक… बॉर्डर एरिया की सुरक्षा को लेकर मंत्रियों के साथ की चर्चा… कहा पंजाब सरकार पूरी तरह कर रही सेना का सहयोग

बॉर्डर इलाकों की सुरक्षा पर CM मान ने की कैबिनेट बैठक

और………………

8…पाकिस्तान की ओर से हमले के बाद चंडीगढ़ में अलर्ट जारी…. शाम 7 बजे के बाद शहरभर में बंद करवाई गई दुकाने… प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों को भी बंद करने के दिए आदेश…

चंडीगढ़ में अलर्ट, बंद करवाई गई शहरभर की दुकानें

न्यूज सेग्मेंट………..

क्रोमा-पाकिस्तान को कड़ा जवाब

पीएम मोदी मीटिंग 02-लूप-लो-दिल्ली

हेडर- PM मोदी ने सेनाध्यक्षों के साथ बैठक की/ तीनों सेना प्रमुख बैठक में रहे मौजूद/ CDS और NSA भी बैठक में रहे मौजूद/ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक में हुए शामिल/ पाकिस्तान के साथ चल रहे मौजूदा हालातों पर हुई चर्चा

एंकर- भारत पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है.. इस बीच पीएम आवास पर उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी ने की… इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख और CDS अनिल चौहान शामिल हुए.. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारअजित डोभाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में मौजूद रहे…. बैठक में भारत कीपाकिस्तान के साथ चल रही मौजूदा स्थिती के बारे में चर्चा की गई.. तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने पीएम मोदी को बॉर्डर एरिया के बारे में जानकारी दी… और पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों पर भी जानकारी दी…..

विक्रम मिसरी-न्यूबाइट-लो-दिल्ली

हेडर- सेना की कार्रवाई पर MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस/ पाकिस्तान ने दिखाई अपनी कायरता’/ ‘भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया

सेना की कार्रवाई को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी सांझा की…इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में भारतीय सैन्य ठिकानों के अलावा धार्मिक स्थल भी थे… विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान के हमलों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचा…

एमईए पीसी-लूपB2B कर्नल सोफिया कुरैशी 01-न्यू बाइट

हेडर- विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस/ पाकिस्तान के खिलाफ सेना की कार्रवाई की जानकारी दी / पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश/ भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया’/ भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान/ पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए हमला किया

पाकिस्तान के हमलों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई लेकरविदेश और रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी दी… इस दौरान सेना की ओर से जानकारी दी गई कि पाकिस्तान ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए कई सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की… लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमलों को पूरी तरह से नाकाम किया… सेना की तरफ से जारी बयान में ये कहा गया है कि पाकिस्तान ने हमलों के लिए जिन ड्रोन का इस्तेमाल किया था, उनकी जांच की जा रही है…

कर्नल सोफिया कुरैशी01- न्यूबाइट

हेडर- भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर’/MEA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी/ सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर को तोड़ा’/ ‘पाकिस्तान की गोलीबारी में कई लोग घायल हुए/पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाया

विदेश मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल सोफिया कुरैसी ने बताया कि हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के अलावा पाकिस्तान ने सीजफायर का भी उल्लंघन किया..पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं…

उरी-लूप-लो-उरी

हेडर-पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर/ उरी सेक्टर में फिर की फायरिंग

पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर को तोड़ते हुए भारतीय क्षेत्रों में फायरिंग की…यहां पाकिस्तान की ओर से बगैर उकसावे के फायरिंग शुरू की..बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए यहां फायरिंग की थी… उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पाकिस्तान की फायरिंग से हुए नुकासन का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश भी दिए…

राजनाथ न्यू-लूप-लो-दिल्ली 1300

हैडर-रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुखों के साथ की बैठक/राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख ने जानकारी दी/बैठक में CDS अनिल चौहान भी रहे मौजूद

एंकर… भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीमा पर पाकिस्तान की ओर से रातभर गोलीबारी की गई… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया… पाकिस्तान ने जालंधर, अमृतसर, चंडीगढ़, पठानकोट, श्रीनगर, पुंछ, सांबा, जैसलमेर और पोखरण में ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया… जिनको भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम S-400 से मार गिराया… भारत के जवाबी हमले से पाकिस्तान में तबाही का मंजर देखने को मिला है… उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना अध्यक्ष और सीडीएस अनिल चौहान के साथ बैठक की… बैठक में सेना प्रमुखों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारत के अब तक के ऑपरेशन की जानकारी दी…

दिल्ली नड्डा मीटिंग- लूप- लो- दिल्ली

हेडर- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की अहम बैठक/ पाकिस्तान सेयुद्ध के हालातों के बीच की अहम बैठक/ छुट्टी पर गए स्वास्थ्य कर्मियों को वापस बुलाने के दिए निर्देश/ बॉर्डर एरिया से सटे अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पाकिस्तान के साथ युद्ध के हालातों को देखते हुएस्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है… जिसमे कई अहम फैसले लिए गए… छुट्टी पर गए स्वास्थ्य कर्मियों को वापस बुलाने के निर्देश दिए गए है साथ ही सीमा के पास वाले इलाकों में अस्पतालों को अलर्ट रखा गया है.. जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए है

शिवराज ऑन पाकिस्तान-लूपबाइट-लो-दिल्ली

हेडर- भारत-पाकिस्तान तनाव पर बोले कृषि मंत्री / देश के अन्न भंडार पूरी तरह सुरक्षित’ / ‘पाकिस्तान को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रहीहै

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी बयान दिया हैं… उन्होने कहा… भारत आतंकवादियों को नहीं छोड़ेगा… हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया… उनके नागरिकों को निशाना नहीं बनाया… साथ ही कहा कि पाकिस्तान जिस तरह से नापाक हरकते कर रहा है… सेना उसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है…उन्होने कहा…कि कृषि विभाग के तौर पर हमारी जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है… हमारे कृषि भंडार भरे हुए हैं…गेहूं, चावल या अन्य अनाज, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में है…खेतों में किसानों के साथ काम करना और उत्पादन बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है…

सांबा उमर अब्दुल्ला- लूपबाइट- लो- सांबा

हेडर- सांबा में CM उमर अब्दुल्ला ने लोगों से की मुलाकात/ पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों से की मुलाकात/ CM उमर अब्दुल्ला ने लोगों की समस्याओं को सुना

एंकर- जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने सांबा में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित स्थानीय लोगों के लिए बनाए गए शिविर में जाकर लोगों से मुलाकात की… इस दौरान उन्होने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके लिए बेहतरक व्यवस्था करने के निर्देश दिए.. इस दौरान उन्होंने एक छोटे लड़के के साथ क्रिकेट भी खेला….

सैगमेंट…

दिल्ली टेस्टिंग-न्यूलूप-बाइट-लो-दिल्ली

हेडर- नागरिकों की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल/ दिल्ली में की गई सायरन टेस्टिंग/ दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा भी रहे मौजूद

भारत-पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों के बीच कई तरह की तैयारियां और एहतियात बरती जा रही है…इसी कड़ी में दिल्ली में सायरन टेस्टिंग कई गई…नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से ये सायरन टेस्टिंग आईटीओं स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में की गई…इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि किसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तैयार है, साथ ही उन्होने नागरिकों से भी जागरूक रहने की अपील की..

पंजाब कैबिनेट- लूप- लो- चंडीगढ़ B2B CM मान ऑन आतंकवाद- बाइट

हेडर- CM मान ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता/ पाकिस्तान से हो रहे हमलों पर मंत्रियों के साथ की चर्चा/ बॉर्डर एरिया की स्थिती को लेकर की चर्चा/ बॉर्डर एरिया में खाली पड़े पदों को लेकर दी प्रतिक्रिया/ सेना का हर तरीके से सहयोग कर रहा पंजाब- CM मान

एंकर- चंडीगढ़ में सीएम भगवंत सिंह मान ने पाकिस्तान से हो रहे हमलों पर कैबिनेट की अहम बैठक की… जिसमे उन्होने मंत्रियों के साथ बॉर्डर एरिया की स्थिती को लेकर चर्चा की… जिसके बाद सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि बॉर्डर एरिया में खाली पड़े पदों पर डीसी और अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है… पंजाब सरकार सेना का हर तरीके से सहयोग करने को तैयार है… पाकिस्तान से हो रहे हमलों से निपटने के लिए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है….

अमृतसर कुलदीप धालीवाल- लूपबाइट- लो- अमृतसर

हेडर- कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने की बैठक/ जिले के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक/ अमृतसर में युद्ध की तैयारियों पर की समीक्षा बैठक/ मंत्री धालीवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश/ कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत बैठक में रहे मौजूद

एंकर- कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और मंत्री मोहिंदर भगत ने युद्ध की स्थिती से निपनटे की तैयारियों को लेकर अमृतसर में अहम बैठक की है… जिसमे जिले के डीसी, सीपी एसएसपी और कई जिला अधिकारी शामिल हुए.. बैठक तैयारियों की समीक्षा की गई…. इस दौरान मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत ने अधिकारियों अलर्ट रहने के निर्देश दिए….

चंडीगढ़ अमन अरोड़ा- बाइट- लो- चंडीगढ़

हेडर- कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की प्रतिक्रिया/ बॉर्डर से सटे इलाकों में रखी जा रही निगरानी- अरोड़ा/ 6 जिलों में दो-दो मंत्री किए गए तैनात- अरोड़ा

एंकर- कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बॉर्डर से सटे इलाकों को लेकर प्रतिक्रिया दी… उन्होने कहा कि बॉर्डर एरियाज में किसी तरह की दिक्कत ना आए इसके लिए सरकार सतर्क है… छह बॉर्डर जिलों में दो-दो मंत्री पंजाब सरकार की ओर से तैनात किए गए हैं भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है

दिल्ली कंग- बाइट- लो- दिल्ली

हेडर- सेना ने बॉर्डर पर मोर्चा संभाला हुआ है- मलविंदर कंग/ भारत पाकिस्तान के हमलों का जवाब दे रहा है- मलविंदर कंग

एंकर- पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से फेंकी गई मिसाइल पर आप सांसद मलविंदर कंग ने प्रतिक्रिया दी… उन्होने कहा की भारतीय सेना ने बॉर्डर पर मोर्चा संभाला हुआ है… पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों को भारत ने नाकाम कर दिया है….

पठानकोट अलर्ट- लूपबाइट- लो- पठानकोट 1700

हेडर- DIG सतिंदर सिंह ने किया पठानकोट का दौरा/ DIG सतिंदर सिंह ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा/ अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग- DIG सतिंदर सिंह

एंकर- वही बॉर्डर रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया है… इस दौरान उन्होने कहा कि सीमावर्ती में लगातार लोगों से बातचीत की जा रही है… लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है…

मोहाली डीसी- लूपबाइट- लो- मोहाली

हेडर- पाकिस्तान से तनाव के बीच मोहाली में अलर्ट/ जिला प्रशासन ने जारी की एडवायजरी/ ब्लैकआउट को लेकर डीसी कोमल मित्तल ने दिए निर्देश

एंकर- पाकिस्तान से तनाव के बीच मोहाली में भी अलर्ट जारी है… जिला प्रशासन की ओर से लोगों के लिए एडवायजरी भी जारी की गई है.. साथ ही ब्लैकआउट को लेकर निर्देश दिए गए है…

सैनी ऑन पहलगाम- बाइट- लो- दिल्ली

हेडर- पाकिस्तान पर CM नायब सिंह सैनी का निशाना/ पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त कर रहे है- CM सैनी/ भारत के लोग आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है- CM सिंह

एंकर- पाकिस्तान पर सीएम नायब सिंह सैनी ने निशाना साधा… उन्होने कहा कि भारत के जवान पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त कर रहे है… पाकिस्तान को आतंकवाद पर विचार करना होगा…. भारत देश आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है…

अनिल विजऑन युद्ध- लूपबाइट- लो- अंबाला

हेडर- पाकिस्तान का हवा पानी बंद कर देना चाहिए- अनिल विज/भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है- अनिल विज/आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है- अनिल विज

एंकर- पाकिस्तान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निशाना साधा… उन्होने कहा कि ये आतंकवाद फैलाते है इनका हवा पानी बंद कर देना चाहिए… भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है… आतंक के खिलाफ भारत के लोग एकजुट है…

121 राम विलास शर्मा- लो दिल्ली

हेडर- BJP के वरिष्ठ नेता रामविलास शर्मा से खास बातचीत/ पाकिस्तान को कड़ा जवाब दे रही भारतीय सेना/ ‘PM मोदी ने पहले भी आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है

एंकर- बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामविलास शर्मा से भी हमारे संवाददाता नितिन धीमान ने खास बातचीत की है… उन्होने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि ये नया भारत है

121 राजेश नागर- लो- दिल्ली

हेडर- कैबिनेट मंत्री राजेश नागर EXCLUSIVE/ हरियाणा के लोग युद्ध में एक साथ खड़े है- राजेश नागर/ भारतीय सेना पाकिस्तान को जवाब दे रही है- राजेश नागर

एंकर- भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर हमारे संवाददाता नितिन धीमान ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राजेश नागर से खास बातचीत की है…

शिमला सीएम सुक्खू- लूपबाइट- लो शिमला

हेडर- पाकिस्तान से तनाव के बीच अलर्ट पर हिमाचल सरकार/ CM सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की आपात बैठक/ सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश/ जरूरत पड़ने पर ब्लैकआउट करने के दिए निर्देश-CM

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है… जिसमे उन्होने सभी जिलों के एसपी,डीसी को दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश है… साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर ब्लैकआउट के भी निर्देश दिए है…

शिमला रोहित ठाकुर- लूपबाइट- लो- शिमला

हेडर- पाकिस्तान से तनाव के बीच हिमाचल में अलर्ट जारी/ ऊना जिले में शिक्षण संस्थानों को किया गया बंद/ हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का बयान/ ‘केंद्र की एडवाजरी के बाद अधिकारियों को दिए निर्देश

एंकर- पाकिस्तान से तनाव के बीच हिमाचल में भी अलर्ट जारी है… इसी बीच प्रदेश सरकार ने पंजाब के साथ लगते ऊना जिले में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया है… जिस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों को केंद्र से मिल रही एडवाजरी को फॉलो करने के निर्देशदिए गए है और शिक्षण संस्थानों को परिस्थितियों के अनुसार बंद करने के लिए अधिकृत किया गया है…

ऊना DC-लूपबाइट-लो- ऊना

हेडर- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच युद्ध जैसे हालात / ऊना जिला प्रशासन ने बलैक आउट के दिए निर्देश / ब्लैक आउट के लिए पंचायती राज संस्थाओं को दी जिम्मेदारी

एंकरभारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर ऊना प्रशासन ने हालात सामान्य न होने तक ब्लैक आउट के लिए निर्देश दिए हैं…निर्देश जारी करते हुए इसे और प्रभावी बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं की जिम्मेदारियां तय कर दी गई है… इसी को लेकर डीसी जतिनलाल ने बताया कि… जिले की सभी पंचायतें यह सुनिश्चित करेंगी… कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी निजी और सरकारी भवनों अंधेरे ब्लैक आउट रहे…

देरहादून चार धाम यात्रा- लूपबाइट- लो- देहरादून

हेडर- पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी हमले के बाद अलर्ट/ चारधाम यात्रा के मार्गों पर बढ़ाई गई सुरक्षा/ तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट पर पुलिस/

एंकर- पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी हमले के बाद पूरे भारत में अलर्ट जारी है…. उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा पर इसका असर देखने को मिला है… उत्तराखंड सरकार की ओर से यात्रा के मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है… सभी मार्गों पर पुख्ता इंतजाम किए गए है… गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने कहा कि 6 हजार पुलिस के जवानों की ड्यूटी तीर्थ यात्रियो की सुरक्षा के लिए लगाई गई है… पैरामिलिट्री फोर्स भी यात्रा के मार्गों पर निगरानी कर रही है…

_________________________CLOSING__________________________

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments