बुलेटिन शाम 7बजे 27-04-2025
1.. पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पहलगाम हमले पर जताया दुख… आतंक के खिलाफ कार्रवाई का दिया भरोसा…कहा-पीड़ितों को मिलकर रहेगा न्याय…
PM मोदी ने पहलगाम हमले पर जतायादुख
2..पहलगाम हमले को लेकर दिल्ली में अहम बैठक…रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहऔर सीडीएस अनिलचौहान रहे मौजूद… आगे की रणनीति पर किया मंथन…
पहलगाम हमले को लेकर दिल्ली में हुई अहम बैठक
3.. घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी…अबतक कई आतंकियों के घरों पर की गई कार्रवाई…
पहलगाम हमले के बाद ताबड़तोड़ एक्शन
4.हरियाणा सीएम सैनी का नशा मुक्त हरियाणा अभियान जारी… सिरसा में साइक्लोथॉन को दिखाई हरी झंडी… कहा- नशा मुक्त हरियाणा हमारा लक्ष्य…
नशा मुक्त हरियाणा हमारा लक्ष्य-CM सैनी
5.यूपी सीएम योगी ने गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना का लिया जायजा… हवाई निरीक्षण कर अधिकारियों से ली योजना की जानकारी…
CM योगी ने कियागंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना का निरीक्षण
6.पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत की बैठक… सिविल अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र का भी किया दौरा…
स्वास्थ्य मंत्री ने किया नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण
7.अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई… पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश….कई हथियार और जिंदा कारतूस बरामद…
अमृतसर: हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
और………………………………….
8.पंजाब सरकार का युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान जारी…DGP गौरव यादव ने अधिकारियों को जारी की डेडलाइन…31 मई तक खत्म करें अभियान…
‘युद्ध-नशे के विरूद्ध’ अभियान, 31 मई डेडलाइन
————————————————————————————–
सेग्मेंट………………………
दिल्ली ऑस्ट्रेलिया प्रोटेस्ट- लूपबाइट- लो- सिडनी 8 PM
हेडर- पहलगाम आतंकी हमले पर देश-विदेश में गुस्सा / ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों ने जताया रोष / सिडनी के वेंटवर्थविल में एकत्रित हुआ हिंदू सर्व संघ / पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
एंकर- पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश के साथ साथ विदेशों में भी लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है… वहीं ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला… सिडनी के वेंटवर्थविल में भारतीय मूल के लोगों ने आतंकियों के खिलाफ फांसी की मांग की है… ऑस्ट्रेलिया से हिंदू सर्व संघ संस्था की प्रधान और समाजसेवी विजयालक्ष्मी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि… बीते दिनों जिस तरह से पहलगाम में नाम और धर्म पूछ कर हिंदुओं को निशाना बनाया गया है… ये बेहद क्रूर और अमानवीय कृत्य है… जिसे किसी भी दशा में माफ नहीं किया जा सकता…
——————————————————————————-
टोरंटो प्रोटेस्ट- लूप- लो- टोरंटो, कनाडा 5 PM
हेडर- टोरंटो में भारतीयों का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन / पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन
एंकर- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश-विदेशों में हिन्दू संगठन और भारतीय नागरिक जमकर प्रदर्शन कर रहे है… इसी बीच कनाडा के टोरंटो में उत्तरी अमेरिका के हिन्दूओं के गठबंधन और हिंदू कनाडाई संगठनों के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया… साथ ही उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की…
————————————————————————
NIA- लूप 5 PM
हेडर- पहलगाम हमले के बाद एक्शन मोड में NIA / पहलगाम पहुंची NIA की टीम / NIA खंगाल रही दुश्मनों तक पहुंचने का सुराग / सुरक्षाबलों की है पैनी नजर
एंकर- पहलगाम का बैसरन मैदान जहां 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था अब वहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम पहुंच चुकी है… एनआईए की ये टीम आतंकवादी हमले की जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस की सहायता करेगी… बता दें कि इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं… जबकि कई घायल हुए हैं… वहीं आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है… जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षाबलों ने पैनी नजर बना रखी है… इस बीच सभी सुरक्षा बलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है…
————————————————————
दिल्ली अलर्ट- लूप- लो- दिल्ली
हेडर- पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट / दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था / NIA मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है… राजधानी दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है… दरअसल पहलगाम हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है, खास तौर पर पर्यटक स्थलों और सीमा चौकियों पर पैनी नजर रखी जा रही है…
———————————————————————-
देहरादून महेंद्र भट्ट-बाइट– लो-देहरादून 5 PM
हेडर- पहलगाम हमले पर BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान / ‘देशभर में पहलगाम हमले को लेकर आक्रोश’ / ‘आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी’
एंकर- उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते की है…उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस आतंकी घटना को लेकर आक्रोश है…और जिन आतंकियों ने ये कायराना हरकत की है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी…
——————————————————————-
करनाल एमएस बिट्टा-लूपबाइट– लो-करनाल 4 PM
हेडर- शहीद विनय नरवाल के घर पहुंचे MS बिट्टा /एंटी टेररिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं MS बिट्टा / शहीद विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात की / पाकिस्तान हदें पार कर चुका है- बिट्टा
एंकर- वहीं ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंद्र सिंह बिट्टा ने भी शहीद विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया…इस दौरान मनिंद्र सिंह बिट्टा ने विनय नरवाल की शहादत को दर्दनाक बताते हुए देशवासियों से इजराइल की तरह सच्चा देशभक्त बनने की बात कही…उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हदें पार कर चुका है और खालिस्तान के नाम पर ISI के एजेंट सक्रिय हैं…बिट्टा ने कहा कि आज हम जंग करने की बातें करते हैं, लेकिन असली जज्बा दिखाना पड़ेगा… क्योंकि राष्ट्र प्रथम है…उन्होंने आह्वान किया कि सभी भारतीय सड़कों पर उतरकर पीएम मोदी से आतंकवाद के सफाए की मांग करें…।
———————————————————-
करनाल रामपाल माजरा-लूपबाइट– लो-करनाल 5 PM
हेडर- इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का बयान / पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिया बयान / ‘आतंकियों के खिलाफ सभी राजनीतिक दल सरकार के साथ’
एंकर- इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा पहलगाम हमले में शहीद विनय नरवाल के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे…रामपाल माजरा ने कहा इस घटना से पूरा देश स्तभद और चिंतित हैं…इस दुख की घड़ी में हमारी पार्टी के शीर्ष नेता विनय नरवाल के परिवार के साथ खड़े हैं…आज देश के सभी राजनीतिक दल सरकार के साथ हैं…सरकार कोई भी ठोस कदम उठाएगी सभी दल उनका सहयोग करेंगे…।
———————————————————————
करनाल हरविंदर कल्याण-लूपबाइट– लो-करनाल 4 PM
हेडर- स्पीकर हरविंद्र कल्याण शहीद विनय नरवाल के घर पहुंचे / परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया / शहीद के परिवार को हर संभव मदद का जताया भरोसा
एंकर- हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण पहलगाम में शहीद हुए विनय नरवाल के घर पहुंचे…इस दौरान उन्होंने विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया…उन्होंने शहीद विनय नरवाल के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा जताया…साथ ही कहा कि पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसने पूरे देशवासियों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है…
——————————————————————-
जम्मू बीजेपी प्रोटेस्ट-लूप-लो- पहलगाम 1400
हेडर- पहलगाम आतंकी हमले का विरोध/ व्यापारियों ने पहलगाम हमले का किया विरोध
एंकर- पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अनंतनाग में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया… इस दौरान व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.. प्रदर्शन में शामिल व्यापरियों ने निहत्थे लोगों पर हुई फायरिंग को अमानविय करार देते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की..
—————————————————————–
फिरोजपुर किसान फसल-लूपबाइट-लो-फिरोजपुर 1300
हेडर- सरहदी इलाकों के किसानों को सलाह/ जल्द से जल्द फसल कटाई की सलाह/ पहलगाम हमले के बाद किसानों को दी गई सलाह
एंकर- पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से लगने वाली सीमाओं पर भारतीय सुरक्षाबल पूरी तरह से मुस्तैद हैं… इस बीच पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमाओं पर किसानों को जल्द से जल्द फसल काटने की सलाह दी गई है… सीमा पर बने माहौल को देखते हुए किसान भी चिंतित हैं और जल्द से जल्द फसल की कटाई पर जुट गए हैं…
—————————————————————–
————————BREAK——————————
—————————————————————–
सैगमेंट…
पंचकूला परशुराम कार्यक्रम-लूपबाइट– लो-पंचकूला 7 PM
हेडर- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन / CM नायब सिंह सैनी, सांसद कार्तिकेय शर्मा हुए शामिल / भगवान परशुराम ने अन्याय का नाश किया था- CM
एंकर- पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया…जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समते कई पार्टी के कई नेता शामिल हुए…सीएम सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि…जैसे भगवान परशुराम ने शास्त्र और शस्त्र के बल पर अन्याय का नाश किया था…वैसे ही आज देश के पीएम मोदी भी दुश्मन देश को कड़ा सबक सिखाएंगे…वहीं कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने प्रदेश में ज्ञान गंगा के नाम से कोचिंग सेंटर खोलने की घोषणा की…जिसके माध्यम से जरूरतमंद छात्रों को देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी…
—————————————————————————–
2 विन चंडीगढ़ आरएलडी पीसी- लूपबाइट- लो- चंडीगढ़ 6 PM
हेडर- RLD ने जगजीत सांगवान को नियुक्त किया हरियाणा अध्यक्ष / एक महीने में हरियाणा कार्यकारिणी का गठन- सांगवान / राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक सिंह ने की घोषणा / “4 मई को पंजाब में राष्ट्रीय लोकदल का विस्तार”
एंकर- हरियाणा में राष्ट्रीय लोकदल अपना विस्तार कर रहा है…इसी कड़ी में लोकदल ने चरखी दादरी के पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है…चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने की… इस दौरान उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी… वहीं उन्होंने 4 मई को पंजाब में पार्टी के विस्तार का ऐलान भी किया… प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर जगजीत सांगवान ने कहा कि पार्टी नेताओं के विश्वास पर खरा उतरेंगे…और एक महीने में हरियाणा कार्यकारिणी जो जिम्मेदारी दी गई है उससे वो ईमानदारी से निभाएगे…आपको बता दें कि हाल ही में जगजीत सांगवान, लोकदल में शामिल हुए थे…
—————————————————————
नारनौंद दुष्यंत चौटाला-लूपबाइट– लो-नारनौंद 8 PM
हेडर- दुष्यंत चौटाला ने गेहूं खरीद को लेकर उठाए सवाल / ‘मंडियों में नहीं हो रहा गेहूं का उठान’ / ‘किसानों की फसल का समय पर भुगतान करे सरकार’
एंकर- हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर सवाल उठाए हैं…उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं के उठान नहीं हो रहा है…किसानों की फसल के भुगतान में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है…उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मंडियों में जल्द से जल्द गेहूं का उठान हो और किसानों का भुगतान समय पर किया जाए…।
—————————————————————————-
चरखी दादरी खाप-लूपबाइट– लो-चरखी दादरी 8 PM
हेडर- फोगाट खाप की पंचायत में बड़ा एलान / डीजे और मृत्युभोज पर लगाया प्रतिबंध / गांवों में बनाई जाएंगी कमेटियां, पंचायत में हुआ फैसला
एंकर- चरखी दादरी स्थित स्वामी दयाल धाम में फोगाट खाप की पंचायत आयोजित की गई…खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अगुआई में आयोजित इस पंचायत में कई सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया…इस दौरान विवाह, शादियों में डीजे, आतिशबाजी और मृत्युभोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया… इसके लिए गांव-गांव कमेटियां बनाई जाएंगी…साथ ही खाप की ओर से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाने की भी योजना बनाई गई… युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की ओर बढ़ाया जाएगा…जिसमें प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा…।
———————————————————-
2 WIN फिरोजपुर बलबीर सिंह-लूप– लो-फिरोजपुरB2B फिरोजपुर बलबीर सिंह-लूपबाइट– लो-फिरोजपुर 5 PM
हेडर- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने की समीक्षा बैठक / ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत की बैठक / सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा भी किया
एंकर- पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने फिरोजपुर के डीसी कार्यालय में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत समीक्षा बैठक की…जिसमें स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे…इस दौरान कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है…कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशा बरामद किया गया है…बैठक के बाद मंत्री बलबीर सिंह ने सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया…इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना…साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली…
———————————————————————
खन्ना तरुनप्रीत सिंह सौंद-लूपबाइट– लो-खन्ना 6 PM
हेडर- कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंध ने पुल का किया निरीक्षण / समराला रोड पर बने पुल का निरीक्षण किया / कैबिनेट मंत्री ने पुल की रिपेयरिंग के दिए आदेश
एंकर- पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंध ने खन्ना के समराला रोड पर बने पुल का निरीक्षण किया…इस दौरान उन्होंने पुल की हालत को देखते हुए इसकी रिपेयरिंग के आदेश दिए…बता दें कि इस पुल से हर दिन हजारों की संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं…
—————————————————————–
लुधियाना संजीव अरोड़ा- लूपबाइट- लो- लुधियाना 5 PM
हेडर- हलवारा एयरपोर्ट का सांसद संजीव अरोड़ा ने लिया जायजा / जल्द ही शुरू होंगी उड़ानें- संजीव अरोड़ा
एंकर- राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा लुधियाना पहुंचे… यहां उन्होंने हलवारा एयरपोर्ट का जायजा लिया… वहीं, मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि… नेशनल एयर इंडिया अथॉरिटी इसका निरीक्षण कर चुकी है… और जल्द ही दूसरी मीटिंग भी होगी… उन्होंने कहा कि कुछ कमियां थीं जिन्हें अब दूर किया जा रहा है… और जल्द ही इस हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू होंगी…
———————————————————–
कपूरथला लालचंद-लूपबाइट-लो- कपूरथला 1200
हेडर-कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने लिया जायजा / कई अनाज मंडी का लिया जायजा / 90 लाख मीट्रिक टन फसल की हुई आवक- कटारुचक
एंकर- पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने कपूरथला की अनाज मंडियो को जायजा लिया…जहां उन्होंने किसानों और आढ़तियों से मुलाकात भी की….इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की अनाज मंडियों में करीब 90 लाख मीट्रिक टन फसल की आवक हो चुकी है…जिसमें से 83 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीद अलग-अलग सरकारी एजेंसियों की ओर से की गई है….
—————————————————————–
संगरूर हरपाल चीमा-लूपबाइट- लो-संगरूर 7 PM
हेडर- नशा तस्करों के खिलाफ ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ मुहिम जारी / कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस / 4,745 FIR, 7,536 नशा तस्कर गिरफ्तार / कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने दी जानकारी
एंकर- पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संगरूर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की…इस दौरान उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ जारी युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी दी…कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि संगरूर पुलिस ने बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है…70 दिनों में पंजाब के कई इलाकों में 4 हजार 745 एफआईआर दर्ज की गई और करीब 7 हजार 536 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है…
———————————————————————–
अमृतसर डीजीपी ट्वीट-लूप 1200
हेडर- पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार / आरोपियों से 7 पिस्तौल, कारतूस और 1.5 लाख कैश बरामद/ DGP गौरव यादव ने ‘X’ पर दी जानकारी
एंकर- अमृतसर की काउंटर एंटेलिजेंस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है…जिसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर दी…उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आरोपियों के पास 7 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 1 लाख 50 हजार बरामद किए है…आगे उन्होंने लिखा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी हवाला लेन-देन में भी शामिल हैं…अपने स्थानीय सहयोगियों की मदद से भारत-पाक सीमा पर अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी का काम करता है…
—————————————————————–
गौरव यादव- लूप B2Bटूविनगौरव यादव-लूप- 1100
हेडर- पंजाब सरकार का ‘युद्ध-नशे के विरूद्ध’ अभियान/ DGP गौरव यादव ने अधिकारियों को जारी की डेडलाइन/ 31 मई तक अभियानखत्म करने के निर्देश
एंकर- सीएम भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब में युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान जारी है.. इस बीच पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने अधिकारियों को डेडलाइन जारी की है… गौरव यादव ने डेडलाइन में कहा है कि 31 मई तक नशा मुक्त पंजाब मुहिम को पूरा करें… इसके लिए उच्च अधिकारियों को खुद जिम्मेदारी लेनी होगी…इसके साथ ही उन्होने ये भी निर्देश दिए हैं कि हर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए SSP ठोस योजना बनाएं…
—————————————————————–
फिरोजपुर ड्रग अरेस्ट- लूपबाइट- लो- फिरोजपुर 7 PM
हेडर- पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी / पुलिस ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार / तस्करों से 1 किलो 537 ग्राम हेरोइन बरामद
एंकर- युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर नशा तस्करों की गिरफ्तारी कर रही है… इसी बीच फिरोजपुर पुलिस ने अभियान के तहत हेरोइन की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है… ये खेप पाकिस्तान के नशा तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई थी… इस दौरान पुलिस ने दो नशा तस्करों को 1 किलो 537 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है… फिलहाल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ मामलादर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है…
———————————————————————
हापुड़ सीएम योगी- लूप- लो- हापुड़ 7 PM
हेडर- CM योगी ने गंगा एक्सप्रेस–वे का किया निरीक्षण / CM ने अधिकारियों को दिए अहम दिशा निर्देश
एंकर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया… निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, इंजीनियरों और परियोजना से जुड़े कर्मचारियों से निर्माण की जानकारी ली… मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि… गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा… इसकी गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा… इसके अलावा उन्होंने एक्सप्रेसवे के कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए…
—————————————————————–
देहरादून सीएम संवाद- लूप- लो- देहरादून 7 PM
हेडर- देहरादून में स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम का आयोजन / CM पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में हुए शामिल
एंकर- देहरादून में मुख्य सेवक संवाद के तहत स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया… कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए… इस दौरान उन्होंने राज्यभर से आए स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले लोगों से संवाद किया… और उनके सुझावों को सुना… इस अवसर पर सीएम धामी ने उन्नत उत्तराखंड नामक पुस्तक का विमोचन और अलग-अलग स्टार्टअप पर आधारित कई स्टॉल का अवलोकन भी किया…
————————————————————–
सीएम धामी रवाना-लूपबाइट-लो- देहरादून
हेडर-CM पुष्कर सिंह धामी ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी / केदारनाथ के ‘संजीवनी किट’ के वाहनों को किया रवाना / ‘मुख्य सेवक भंडारा’ के वाहनों को भी किया रवाना/
एंकर- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून सीएम आवास से केदारनाथ, बद्रीनाथ और कैलाश यात्रा के लिए संजीवनी किट के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक भंडारा के वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…इस मौके पर उन्होंने कहा कि चार धाम यात्री की तैयारियां पूरी हो चुकी है…
——————————–क्लोजिंग————————————–
