पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1 अक्टूबर से धान की सुचारू खरीद के लिए 1854 खरीद केंद्र अधिसूचित-गुरमीत सिंह खुडियां

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री. गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा धान की फसल के एक-एक दाने की खरीद के लिए की गई प्रतिबद्धता के तहत, पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1854 खरीद केंद्र अधिसूचित किए गए हैं ताकि 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले खरीद सीजन के दौरान खरीद कार्य सुचारू रूप से चलाया जा सके।

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बर्स्ट और विशेष मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, जो उपस्थित थे। बता दें कि, आज यहां किसान भवन में आढ़ती संघों और मंडी मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसके दौरान उनकी मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्रमिकों और किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए सभी उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही 20 सितंबर 2023 को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार अनाज मंडियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए श्रम दरों में 1.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है.

कृषि मंत्री ने कहा कि खरीद केंद्रों को अधिसूचित करने के साथ-साथ किसानों व श्रमिकों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों में उचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों को खरीद प्रक्रिया में कोई कठिनाई नहीं होने देगी।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में पूरी तरह पकी हुई फसल लेकर आएं ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत न हो। बैठक में पंजाब मंडी बोर्ड की सचिव अमृत कौर गिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।