पंजाब के 2 शिक्षकों को मिलेगा FTEA स्कॉलरशिप अवार्ड, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दी बधाई

पंजाब के दो शिक्षकों को FTEA (2024) अवार्ड के लिए चुना गया है। पंजाब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि लेक्चरर दिनेश कुमार और मास्टर अमनदीप सिंह को बासठ देशों के हजारों लोगों में से FTEA स्कॉलरशिप अवार्ड 2024 के लिए चुना गया है।

हरजोत सिंह बैंस ने आगे लिखा कि ‘यह अवार्ड कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिलता है। उन्होंने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए लिखा कि ‘पूरी दुनिया में पंजाब का नाम चमकाने के लिए पूरे पंजाब को आप दोनों पर गर्व है’।