देश में कोरोना के आए 3 लाख 6 हजार 64 नए मामले, 439 लोगों की हुई मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि देश में आज बीते दिन से 27,469 कम मामले आए हैं। इससे पहले देश में कोरोना वायरस के 3 लाख 33 हजार 533 मामले आए थे।

पिछले 24 घंटों में 2 लाख 43 हजार 495 ठीक हो गए। लेकिन अभी भी 22 लाख 49 हजार 335 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कुल एक्टिव मामले 5.69 फीसदी हैं। एक दिन में कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 74 हजार 753 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें 20.75 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।

कुल कोरोना मामले: 3 करोड़ 95 लाख 43 हजार 328

एक्टिव मामले: 22 लाख 49 हजार 335

कुल रिकवरी: 3 करोड़ 68 लाख 4 हजार 145

कुल मौतें: 4 लाख 89 हजार 848

कुल वैक्सीनेशन: 162 करोड़ 26 लाख 7 हजार 516