Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsझारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल...

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए।

पूर्व CM शिबू सोरेन का आज सुबह 8:48 बजे निधन हो गया। उन्हें गंगाराम अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी संबंधी समस्या थी। इसके अलावा शरीर में कुछ अन्य समस्याएं भी थीं। वह 81 वर्ष के थे।

झारखंड के CM और बेटे हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पिता के निधन की जानकारी देते हुए पोस्ट किया, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments