कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हुई कोरोना पॉजिटिव, राजस्थान CM अशोक गहलोत ने की स्वस्थ होने की कामना…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं सोनिया गांधी के साथ बैठक में मौजूद कई अन्य नेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि सोनिया गांधी बुधवार को दिल्ली में पार्टी की ओर से आयोजित आजादी गौरव यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुई थी।

वहीं कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता भी कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं।

सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। सीएम अशोक गहलोत ने उनके स्वस्थ होने की कामना की और कहा वह जल्दी ठीक हो जाए।