Saturday, March 7, 2026
Home Current News अमृतसर से2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

अमृतसर से2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

Advertisement

अमृतसर से2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार / पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने का आरोप / पंजाब DGP गौरव यादव ने जानकारी की

एंकर- पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अजनाला से 2 पाकिस्तानी जासूस पकड़े हैं… ये दोनों अमृतसर के आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस से संवेदनशील सूचनाएं और फोटो विदेश भेज रहे थे… इनकी पहचान शेर मसीह और सूरज मसीह के तौर पर हुई है… पंजाब पुलिस के मुताबिक दोनों जासूसों का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े ऑपरेटिव से हैं… अमृतसर की जेल में बंद हरप्रीत सिंह के जरिए ये ISI से जुड़े… इस मामले में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है… अमृतसर रूरल पुलिस जल्द ही इस बारे में और जानकारी देगी… पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि… पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है… राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी भी साजिश को सख्ती से कुचला जाएगा… सशस्त्र बलों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा….