पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर SYL को लेकर विपक्ष पर उठाए सवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर विपक्षी नेताओं को कड़ा जवाब दिया है। सीएम मान ने एसवाईएल (SYL) का जिक्र करते हुए कहा कि, देवीलाल ने हरियाणा विधानसभा में एसवाईएल का सर्वे कराने की इजाजत देने पर प्रकाश सिंह बादल की तारीफ की।

NIA अदालत ने आतंकवादी लखबीर सिंह की पंजाब के मोगा स्थित जमीन को जब्त करने का आदेश दिया

पंजाब में मोहाली की एक NIA अदालत ने घोषित आतंकवादी व पाकिस्तान में रहने वाले ‘खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट’ के स्वयंभू सरगना लखबीर सिंह उर्फ रोडे की राज्य के मोगा जिले में स्थित ज़मीन को जब्त करने का निर्देश दिया है।

17 लड़कियों की वतन वापसी: इराक और ओमान में फंसी हुई थी लड़कियां, सांसद संत बलबीर सीचेवाल ने की मदद

सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि- ‘ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी का यह मामला पंजाब डीजीपी के सामने रखा जाएगा और उनपर एक्शन लेने की मांग करेंगे ताकि भविष्य में और कोई व्यक्ति ऐसे ट्रैवल एजेंटों के चक्कर में ना फंसे। बता दें कि भारत लौटने वाली लड़कियों में एक लड़की झारखंड की है और बाकी की सभी लड़कियां पंजाब की हैं। स्वदेश लौटने पर सभी लड़कियों ने खुशी जाहिर करते हुए राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल का धन्यवाद किया है।

एशियाई खेलों में पंजाब के पदक विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि चीन में हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को उनकी वापसी के बाद नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा। पंजाब सरकार स्वर्ण पदक विजेताओं एक करोड़ रुपये, रजत के लिए 75 लाख रुपये और कांस्य के लिए 50 लाख रुपये देती… Continue reading एशियाई खेलों में पंजाब के पदक विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार: CM भगवंत सिंह मान

CM केजरीवाल ने एशियाई खेलों में पदक जीतने के लिए तेजस्विन को बधाई दी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता एथलीट तेजस्विन शंकर से मुलाकात की और उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

दिल्ली के तेजस्विन ने डेकाथलन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता था।

केजरीवाल ने कहा कि शंकर दिल्ली सरकार की मिशन उत्कृष्टता योजना के लाभार्थी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में 11 में से 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं और सुझाव दिया कि यदि राज्य सरकारें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करें तो भारत वैश्विक स्तर पर पदक जीतने की क्षमता रखता है।

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रत्येक राज्य को दो अलग-अलग खेल आवंटित करने चाहिए और राज्य सरकारें बुनियादी ढांचे का ध्यान रखें तथा सभी स्तरों पर खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करें।

Chandigarh: PGI के Nehru Hospital में लगी आग पर पाया गया काबू

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में देर रात आग लगने की खबर सामने आई। PGI के नेहरू अस्पताल की पहली मंजिल में आग लगने से मरीजों में हड़कंप मच गया।

खेल समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन, CM भगवंत सिंह मान कार्यक्रम में होंगे शामिल

चंडीगढ़ में आज खेल विभाग की ओर से खेल समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ के म्युनिसिपल भवन में आयोजित होने वाले समारोह में सीएम भगवंत सिंह मान के अलावा सभी कोच और डीएसओ मौजूद रहेंगे।

जालंधर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जालंधर के एक घर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सबसे पहले फ्रिज का कंप्रेसर फटा, जिसके बाद वहां पर रखे एलपीजी सिलेंडर में भी आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

आज से Bathinda To Delhi के लिए फ्लाइट सेवा होगी शुरू, शुरुआती किराया सिर्फ Rs.1999

यह फ्लाइट सेवा शुरू होने से मालवा का इलाका सीधे दिल्ली से जुड़ जाएगा जिससे मालवा के लोगों की तरक्की और खुशहाली के और भी रास्ते खुलेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार ने रंगीन पंजाब की दिशा में जो कदम उठाए हैं, वो बनते जा रहे हैं।

पंजाब के खिलाड़ियों ने ASIAN GAMES के 72 वर्षों के सभी रिकार्ड तोड़े

हांगझोऊ में आज सम्पन्न हुई एशियन गेमज़ में भारत ने खिलाड़ियों ने जहाँ अपना अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 28 गोल्ड, 38 रजत और 41 कांस्य पदकों के साथ कुल 107 पदक जीत कर पदक सूची में चौथा स्थान हासिल किया।