क्या Emiway Bantai की हुई BB OTT 2 में ENTRY ? BB OTT 2 का मजेदार Promo वीडियो आया सामने

बिग बॉस ओटीटी 2 इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं Wild Card कंटेस्टेंट्स की एंट्री के बाद जहां शो की TRP हाई हो गई, वहीं वीकेंड के वार में कई घरवालों की जमकर क्लास लगी।

आपको बताए अब बिग बॉस में फेमस रैपर एमीवे बंटाई (Emiway Bantai) की एंट्री होने वाली है। Emiway अपने कूल अंदाज और जबरदस्त रैप से वीकेंड का वार और मजेदार बनाएंगे। JIO सिनेमा ने बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है।

फिर Twitter पर Trend हुए एल्विश यादव, सलमान खान की फटकार के बाद आंसू बहाने लगा Youtuber…

बिग बॉस ओटीटी 2 फैंस को खासा पसंद आ रहा है। यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में नजर आ रहे हैं और फैंस के बीच उनका गेम खेलने का अंदाज काफी पॉपुलर है।

हाल ही में सलमान खान ने एल्विश यादव के रवैये के बारे में सबको बताया और उनकी गलत चीजों के लिए उन्हें फटकार लगाई। जिसपर एल्विश के फैंस सलमान पर भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। बता दें साथ ही स्क्रीन पर उनकी मां के मेसेज को फ्लैश किया गया, जिसके बाद एल्विश अपने आंसू नहीं रोक पाए। वहीं एल्विश यादव का रोना उनके फैंस को गवारा नहीं गुजरा है। उन्होंने सलमान खान को ही फटकार लगाना शुरू कर दिया। ट्विटर पर एल्विश ट्रेंड होना शुरू हो गए। कई यूजर्स का मानना है कि यह सब इसलिए हुआ क्योंकि एल्विश ने एक बार सलमान को रोस्ट किया था ।

Adipurush अब OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी प्रभास की FILM

प्रभास और दीपिका पादुकोण-स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बता दें तमाम विवादों के बीच दर्शकों को इस फिल्म ने निराश किया। आपको बताए 600 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी ‘आदिपुरुष’ खराब VFX और किरदारों के गलत चित्रण को लेकर ऐसी विवादों में फंसी की फिल्म अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई।

वहीं अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म अगस्त में अपना OTT डेब्यू करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 1 अगस्त 2023 से OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता हॉलीवुड, Mira Rajput ने Barbie फिल्म को लेकर कहा कुछ ऐसा…

ग्रेटा गेरविग के डायरेक्शन में बनी मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग स्टारर फैंटेसी फिल्म ‘बार्बी’ ने 21 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बता दें वहीं अब Bollywood के सितारे भी इस मूवी में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

हाल ही में मीरा राजपूत ने ‘बार्बी’ फिल्म देखने के बाद अपना रिएक्शन देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। शाहिद कपूर की पत्नी ने बॉलीवुड से फिल्म की तुलना कर हॉलीवुड की ही बुराई कर दी। मीरा राजपूत ने बार्बी को लेकर लिखा है, ‘हॉलीवुड ये, हॉलीवुड वो। खैर, हॉलीवुड… बॉलीवुड की तरह गाना और डांस नहीं कर सकता।

विवादों के बीच फिल्म Oppenheimer, पढ़िए क्या है Film पर मचा बवाल?

क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ शुक्रवार को रिलीज हुई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छा परफॉर्म कर रही है लेकिन ये फिल्म विवादों में भी फंस गई है। बता दें ‘ओपेनहाइमर’ में गीता से जुड़े एक सीन ने कई लोगों को नाराज कर दिया है। कहा जा रहा है कि इसे लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

Jawan New Poster: ‘जवान’ का नया पोस्टर जारी, पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

शाहरुख खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘जवान’ के निर्माताओं ने विजय सेतुपति का एक नया पोस्टर जारी किया है। बता दें फिल्म ‘जवान’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। वहीं अब रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा साझा किए गए एक ट्वीट में विजय की ‘उग्र’ आंखों के साथ एक दिलचस्प टीजर पोस्टर साझा किया गया है। बताए यह पोस्टर देखने में जितना दिलचस्प है, उतना ही सीक्रेटिव भी।

The Marvels का नया ट्रेलर हुआ Release, Captain Marvel और Ms. Marvel एक साथ आएंगे नजर

MARVEL स्टूडियोज की हर एक फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार करते है। वहीं MARVEL को पसंद करने वाले फैंस के लिए खुशखबरी है। बता दें दिवाली में फैंस को मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द मारवल्स’ देखने को मिलेगी, जिसका ट्रेलर out हो गया है। ट्रेलर में Captain Marvel और मिस मारवल एक साथ दिखाई देते है और बताए इस बार Captain Marvel के साथ 2 और सुपरहीरोज अपने दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे।

Manipur Violence: मणिपुर में हुई महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर बोली Priyanka Chopra

मणिपुर में इस समय मैतेई और पहाड़ी कुकियों के बीच शुरू हुई लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं हाल ही में राज्य से पुरुषों के एक समूह द्वारा 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाए जाने का वीडियो सामने आए था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस वीडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया है। लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है। वहीं, अब इस घटना को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने React किया है ।

अब टूटेंगे TRP के रिकॉर्ड, क्या अब होगी BB OTT 2 में Dhruv Rathee की एंट्री ?

बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) हर बढ़ते दिन के साथ और भी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। सुनने में आया है बिग बॉस ओटीटी 2 में एक और यूट्यूबर की एंट्री होने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश यादव के कंपीटिटर और पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी भी जल्द घर में एंट्री कर सकते हैं। बता दें ध्रुव राठी की शो में Wild Card Entry की Official अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

क्या सलमान खान ने छोड़ दिया Bigg Boss OTT 2, TV पर भी नहीं नजर आएंगे भाईजान?

Bigg Boss OTT 2 को Salman Khan होस्ट कर रहे थे। मगर इस शनिवार-रविवार वो इस शो पर नज़र नहीं आए। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने बिग बॉस OTT 2 की होस्टिंग को छोड़ दिया है और और ये भी आशंकाएं जताई जा रही हैं कि वो Show का TV वर्ज़न भी होस्ट नहीं करेंगे। इसकी वजह शायद Salman Khan का सिगरेट कांड है। बता दें ये फैसला ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट यानी कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन की वजह से लिया है। हालांकि सलमान के बिग बॉस छोड़ने की खबरें बहुत पुख्ता नहीं लग रहीं।