Youtuber अमित भड़ाना ने घटाया 22 किलो वजन, बताया ट्रांसफॉरर्मेशन सीक्रेट

भारत के फेमस यूट्यूबर्स में से एक अमित भड़ाना ने 70 दिनों में 22 किलो वजन कम किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट के जरिए अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बताया था। उन्होंने कहा था कि, उनका वजन 92 किलो हो गया था जिसे उन्होंने कम करके 70 किलो कर लिया है।

उन्होंने वजन कम करने के लिए काफी आसान तरीक अपनाया था। अमित ने 70 दिन में वजन कम किया। वजन कम करने के लिए शाम 5 बजे के बाद खाना बंद कर दिया था। वो सुबह 10 बजे पहला मील लेते थे उसके बाद 12 बजे करते थे।

उन्होंने ये भी बताया कि, उन्होंने कभी वजन कम करने के लिए जिम ज्वाइन नहीं की वो सिर्फ 5 किलोमीटर की रनिंग करते थे।