दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, बढ़ सकती है परेशानियां

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से यमुना नदी के जलस्तर में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बता दें कि, रविवार को जलस्तर में कमी होने से कई इलाकों से पानी निकलना शुरू हो गया थे लेकिन अब फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

आपको बता दें कि, सुबह 7 बजे जलस्तर 205.48 मीटर रिकार्ड किया लेकिन आठ बजे यह बढ़कर 205.50 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है।