दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी उफान पर है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किनारे में बसे हुए इलाकों में जलभराव की संभावना बनी हुई है।

बता दें कि, पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा गया है। यमुना के बढ़े हुए जलस्तर की वजह से सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि हरियाणा और यूपी के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।