दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना, एहतियात के लिए लोहे वाला पुल बंद

दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. यमुना के तेजी से बढ़ते जल स्तर के बाद दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

यमुना के जल स्तर का अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि रेलवे ने पुराना लोहा पुल पर रेल का आवागमन फिर से रोक दिया है, साथ ही पिछली बार यमुना में बाढ़ का पानी वजीराबाद, चंद्रावाल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भर जाने की वजह से बंद करना पड़ा था. तीन-तीन वाटर प्लांट बंद करने की वजह से पांच दिनों तक दिल्ली वालों को पाने के पानी की कमी का सामना करना पड़ा था.

इस बीच हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के दिल्ली पहुंचने से पहले ही यमुना नदी चौथी बार खतरे के निशान के ऊपर बहने लगी है, ऐसे में एक बार फिर दिल्ली में यमुना किनारे बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है.