महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर की आइसक्रीम, उसमें मिली इंसान की उंगली

महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर की आइसक्रीम, उसमें मिली इंसान की उंगली

गर्मियों में आइसक्रीम सबको पसंद है। लेकिन मुंबई में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे कि आपका मन घिना जाएगा। दरअसल मलाड इलाके में एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी।

हालांकि इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। महिला ने कोन आइसक्रीम मंगवाई थी। वह आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा चुकी थी। लेकिन बाद में उसे अहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है।

जब उसने ठीक से चेक किया तो पता चला कि आइसक्रीम में इंसान की उंगली के टुकड़े थे। ये देखकर महिला के होश उड़ गए। महिला को आइस्क्रीम में अंदर करीब 2 सेंटीमीटर लंबी इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला।

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। आइसक्रीम में मिले मानव अंग को फोरेंसिक भेज दिया है।