दिल्ली में हुआ सर्दी का आगमन, पढ़िए क्या है राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आने की वजह से सर्दी का एहसास होने लगा है। वहीं उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवा के कारण दिल्ली में मौसम के तापमान में गिरावट हुई है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी होने लगी है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में गुरूवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आकाश साफ रहे सकता है।

आपको बताए मौसम विभाग के अनुसार, गुरूवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले 7 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं गुरूवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। बता दें वहीं, आज भी सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने की संभावना है और अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।