क्यों 23 दिसंबर को ही मनाया जाता है किसान दिवस ?

भारत में 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था जिन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरूआत की थी।

भारत एक कृषि प्रधान देश है और अर्थव्यव्स्था में किसानों का अहम योगदान है। किसान हमारे देश की रीड की हड्डी है। भारत में किसानों को धरती पुत्र या अन्नदाता कहा जाता है। इसलिए भारत सरकार ने साल 2001 में किसानों और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के सम्मान के लिए हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

भारत के कृषि प्रधान राज्यों में मुख्य रूप से किसान दिवस मनाया जाता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश। इस दिन देश के कई राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जिसमे किसान मंच के जरिए अपनी बातें रखते है।