बैट पर ऊँ लिखवाने वाले कौन हैं महाराज? भारत से क्या है संबंध?

बैट पर ऊँ लिखवाने वाले कौन हैं महाराज? भारत से क्या है संबंध?

पाकिस्तान की लंका लगा देने वाले दक्षिण अफ्रिका के खिलाड़ी केशव महाराज की चर्चा खूब हो रही है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रिका के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में महाराज ने चौका मार कर पाकिस्तान को इस वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था।

दरअसल, महाराज का भारत से खासा संबंध रहा है। साल 1857 में महाराज के पूर्वज नौकरी के तलाश में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से डरबन आ गए थे। महाराज को दक्षिण के कई मंदिरों में भी देखा गया है।

बैट पर ऊँ लिखवाने वाले कौन हैं महाराज? भारत से क्या है संबंध?

साथ ही उनके बैट पर लिखा ऊँ की भी खूब चर्चा हो रही है। महाराज के पिता आत्मानंद ने कहा था कि वो अपने परिवार की दक्षिण अफ्रिका में पाँचवीं पीढ़ी है। दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट की रोमांचक जीत के साथ पाकिस्तान को क्रिकेट विश्व कप 2023 से लगभग बाहर कर दिया है।

पाकिस्तान के बार-बार खेल में वापस आने के बावजूद, केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाने के लिए अपना हौसला बनाए रखा। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाए थे।

जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्कराम ने 91 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका 6 मैचों में 10 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन आफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ