HomeCurrent NewsWeather Update : दिल्ली-NCR में मौसम का U-Turn, मार्च के महीने में...

Weather Update : दिल्ली-NCR में मौसम का U-Turn, मार्च के महीने में छाया घना कोहरा

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मार्च के महीने में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आज सुबह (शुक्रवार) दिल्ली और आस-पास के इलाके में घने कोहरे की परत भी देखने को मिली, साथ ही मौसम में हुए इस अचानक बदलाव के कारण कई जगहों पर पारा 10 डिग्री तक गिर गया। होली के आसपास के दिनों में जहां पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच गया था, तो वहीं इस बदलाव के कारण दिल्ली-एनसीआर को फिर से सर्दियों का अहसास करा दिया है।

पिछले 6 सालों का टूटा रिकॉर्ड
शुक्रवार के दिन मौसम ने दिल्ली में पिछले छह सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह दिन मार्च के महीने का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया, इससे पहले 8 मार्च 2020 को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

पड़ोसी राज्यों में बारिश की चेतावनी
राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा और पंजाब में भी मौसम का हाल कुछ इसी तरह का देखने को मिला है। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी-भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान भी पहुंच सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments