HomeCurrent NewsWeather Update : दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बारिश और हवाओं...

Weather Update : दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बारिश और हवाओं से बढ़ी ठंड, दिन में भी छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा। शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी, साथ ही आज दिन में भी बादल छाए रहने की आशंका है।

Delhi NCR Weather Updates 07 October 2022 IMD Alert for Light Rain in Delhi Noida Gurugram Today | Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हो रही रिमझिम बारिश, जानें-

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिला है। बारिश और हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ गई है।

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अब बढ़ेगी ठंड, हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज | Light Rain Bring Relief In Delhi Ncr Temperature Drop In Delhi See Imd Update | Asianet

इस बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही, वहीं दफ्तर जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर के लोगों के गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश ने होली के बाद अचानक बढ़ी गर्मी पर ब्रेक लगा दिया  है। बारिश का असर कुछ दिन रहने वाला है।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल, लोगों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें और बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments