Weather Update: बदला बदला है मौसम का मिजाज, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

मौसम में अब तेजी से बदलाव दिख रहा है। कई राज्यों में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। बताए सुबह-शाम हल्की ठंड रहती है और दिनभर धूप रहने से अब गर्मी का एहसास हो रहा है। बता दें दिल्ली-NCR के अलावा कई राज्यों में तापमान चढ़ने लगा है। वहीं दिल्ली में गुरुवार को 29.6 तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अब सर्दी खत्म हो गई है, क्योंकि तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। साथ ही मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।