Weather Update: पढ़िए और जानिए मौसम का हाल, क्या फिर लुढ़केगा दिल्ली का पारा

देश के पर्वतीय राज्यों में एक बार फिर बर्फबारी हो रही है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो 8 फरवरी के बाद से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त देखी जाएगी। IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही आकाश साफ रहेगा। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही राजधानी में तेज हवाएं चल सकती हैं।

बताए कल 09 फरवरी को दिल्ली में काले बादलों का डेरा रह सकता है। दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बादल रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बताए मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा।