Delhi-NCR में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जताई ओलावृष्टि की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज रफ्तार हवा, बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

विभाग ने आगे के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली के अलग-अलग स्थानों सहित निकटवर्ती क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात 10 बजे 138 दर्ज किया गया है जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।