मनाली-कीरतपुर फोरलेन से चलने लगीं Volvo बस, HRTC ने कम किया किराया

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने देश-दुनिया से मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने मनाली से दिल्ली, मनाली से चंडीगढ़, दिल्ली से मनाली और चंडीगढ़ से मनाली आने वाली वोल्वो बसों का किराया कम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मनाली से दिल्ली, मनाली से चंडीगढ़, दिल्ली से मनाली और चंडीगढ़ से मनाली आने वाली वोल्वो बसें अब मनाली-कीरतपुर फोरलेन से होकर चल रही हैं जिसके बाद परिवहन निगम ने बसों का किराया कम कर दिया है।

बता दें कि दिल्ली से वाया मंडी, सुंदरनगर, बिलासपुर, सवारघाट होकर वोल्वो बसें दिल्ली जाती थी और इसी रूट से होकर मनाली आती थी। अब स्वारघाट वाली दूरी से सवारियों को बड़ी राहत मिली है।

मनाली-कीरतपुर फोरलेन से बसें चलने के कारण अब जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। मनाली-दिल्ली की दूरी अब तक 592 किलोमीटर की थी लेकिन इस फोरलेन होकर यह दूरी 35 किलोमीटर कम भी हो गई है।